टीम इंडिया ने कर लिए ये 3 काम तो फिर उसे रोकना मुश्किल, पक्की हो जाएगी टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी

टीम इंडिया ने कर लिए ये 3 काम तो फिर उसे रोकना मुश्किल, पक्की हो जाएगी टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी


टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट शुरू होने में अभी केवल 24 घंटे का समय ही बाकी रह गया है. भारत और श्रीलंका की धरती पर कल यानी 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट का आगाज होगा. भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी को जीतने का प्रबल दावेदार है. भारत 2 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुका है और अब उसकी नजरें तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने पर है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने 3 बड़े फैसले कर लिए तो फिर उसे ट्रॉफी जीतने से कोई नहीं रोक सकता है. आइए एक नजर डालते हैं इन 3 बड़े फैसलों पर-

1. ईशान किशन को बनाना होगा अभिषेक शर्मा का ओपनिंग पार्टनर

भारत को अगर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जीतनी है जो उसे हर हाल में इस टूर्नामेंट के दौरान विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को अभिषेक शर्मा का ओपनिंग पार्टनर बनाना होगा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी अगर ओपनिंग करने उतरती है, तो यह भारत की विरोधी टीमों के लिए सबसे बड़ा खतरा होगा. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और अपना दिन होने पर किसी भी बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ा सकते हैं. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन 200 या उससे ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं. ईशान किशन अपने करियर की बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्मअप मैच में ईशान किशन ने 20 गेंद पर 53 रन बनाए थे, जिसमें 2 चौके और 7 छक्के शामिल रहे.

Add Zee News as a Preferred Source


2. प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव को मौका

भारत को अगर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जीतनी है, जो उसे कुलदीप यादव जैसे मैच विनर स्पिनर को इस टूर्नामेंट के हर मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में मौका देना होगा. कुलदीप यादव के घातक स्पिन वैरिएशन्स बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली है. कुलदीप यादव का टी20 फॉर्मेट में धांसू रिकॉर्ड है. कुलदीप यादव ने भारत के लिए 53 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 13.74 की शानदार गेंदबाजी औसत से 94 विकेट झटके हैं, जिसमें उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 17 रन देकर 5 विकेट रहा है. टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुलदीप यादव 2 बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं. कुलदीप यादव पावर-प्ले और बीच के ओवरों में बेहद खतरनाक साबित होते हैं. कुलदीप यादव ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 और ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जिताने में भी बड़ा रोल निभाया था. कुलदीप यादव ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 10 विकेट और ICC चैंपियंस ट्रॉफी में 7 विकेट झटके थे.

3. फिनिशर के रोल के लिए रिंकू सिंह को देनी होगी जिम्मेदारी

रिंकू सिंह टी20 फॉर्मेट में भारत के बेस्ट फिनिशर्स में गिने जाते हैं. भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जिताने में फिनिशर रिंकू सिंह बड़ा रोल निभा सकते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए रिंकू सिंह नंबर-7 पर बल्लेबाजी करने के लिए बेहतर विकल्प साबित होंगे. रिंकू सिंह ने भारत के लिए 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 161.05 के स्ट्राइक रेट से 641 रन बनाए हैं. रिंकू सिंह ने टी20 इंटरनेशनल में 3 अर्धशतक ठोके हैं. रिंकू सिंह स्पिन और तेज गेंदबाजी को बेहतर तरीके से खेलते हैं. रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए सबसे घातक हथियार साबित हो सकते हैं.



Source link