Vaibhav Suryavanshi U19 World Cup: वैभव सूर्यवंशी ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ तबाही मचा दी. उन्होंने हरारे में शुक्रवार (6 फरवरी) को खिताबी मुकाबले में 175 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी बल्लेबाजी के दौरान वैभव ने मैदान के चारों ओर रन बरसाए और अंग्रेज गेंदबाजों को जमकर कूटा. उन्होंने 80 गेंदों की पारी में 15 चौके और 15 छक्के उड़ाए. इस दौरान वैभव का स्ट्राइक रेट 218.75 का रहा.
वैभव ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा
वैभव सूर्यवंशी के नाम अब यूथ वनडे इनिंग में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है. उन्होंने दिसंबर में दुबई में यूएई U19 के खिलाफ लगाए गए अपने ही 14 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. वह अंडर-19 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 से बाहर हुए हर्षित राणा! सामने आई ये वजह
U19 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
15 – वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम इंग्लैंड, हरारे, 2026
12 – माइकल हिल (ऑस्ट्रेलिया) बनाम नामीबिया, पेनांग, 2008
11 – क्रेग सिमंस (ऑस्ट्रेलिया) बनाम केन्या, डुनेडिन, 2002
ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: पहले दिन होंगे यह 3 मैच…अभिषेक समेत इन 6 तूफानी खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
वैभव ने तोड़ा बेन मेयस का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी के नाम अब अंडर-19 में सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. उन्होंने इस मैच में 71 गेंदों में इस आंकड़े को छुआ. वैभव ने इसी टूर्नामेंट में इसी मैदान पर स्कॉटलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के बेन मेयस द्वारा 98 गेंदों पर पूरे किए गए 150 रनों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया.