Aaj Ka Singh Rashifal 06 February 2026: सिंह राशि वालों के जीवन में आ सकती है उथल-पुथल, गुस्से से काम-रिश्ते होंगे खराब, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Singh Rashifal 06 February 2026: सिंह राशि वालों के जीवन में आ सकती है उथल-पुथल, गुस्से से काम-रिश्ते होंगे खराब, पढ़ें राशिफल


Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifa 06 February 2026, Leo Daily Horoscope: सिंह राशि के जातकों को आज सतर्क रहना होगा. आज आपको आर्थिक मामलों में सावधान रहना चाहिए. कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं और सूर्य का इस नक्षत्र में प्रवेश करना सिंह राशि वालों के लिए मिलाजुला प्रभाव लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में थोड़ी उथल पुथल हो सकती है. वहीं, आज का दिन कुछ मामलों में चुनौतीपूर्ण और कुछ मामलों में लाभकारी साबित हो सकता है. 

Aaj Ka Singh Rashifal 06 February 2026, आज का सिंह राशिफल: आज 6 फरवरी 2026, शुक्रवार को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. आज हस्त नक्षत्र का प्रभाव बना हुआ है. चंद्रमा कुछ समय के लिए कन्या राशि में रहेंगे, इसके बाद सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जो कुंभ राशि का नक्षत्र माना जाता है. जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बना रहेगा. व्यापार और आर्थिक स्थिति के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ से मन को शांति मिलेगी.

करियर और शिक्षा राशिफल 
करियर के लिहाज से सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है. कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी या वरिष्ठ अधिकारी से मतभेद होने की संभावना है. बातचीत के दौरान शब्दों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, वरना विवाद बढ़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. विद्यार्थियों के लिए दिन अपेक्षाकृत हल्का रहेगा. पढ़ाई में मन कम लगेगा और दोस्ती व मनोरंजन की ओर ज्यादा झुकाव रहेगा, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो सकती है.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए संतोषजनक रहने वाला है. किसी बड़ी परेशानी के संकेत नहीं हैं. जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान हैं, उन्हें आज दवाइयों का अच्छा असर देखने को मिल सकता है. धीरे-धीरे सेहत में सुधार होगा और शरीर में ऊर्जा महसूस होगी.

व्यापार और आर्थिक स्थिति 
व्यापार और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा माना जा रहा है. खासतौर पर महिलाओं से जुड़ी वस्तुओं का व्यापार करने वालों को आज अच्छा लाभ मिल सकता है. कॉस्मेटिक, गारमेंट और सौंदर्य प्रसाधन से जुड़े व्यापारी मुनाफा कमा सकते हैं. अन्य क्षेत्रों में काम करने वालों की स्थिति सामान्य बनी रहेगी. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. हालांकि, महिलाओं से जुड़े मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा, वरना किसी तरह की हानि हो सकती है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में हरिकथा प्रारंभ होगी. आज शिव मंदिर में जाकर जल चढ़ाना और दर्शन करना व्यापारियों के लिए शुभ रहेगा.

लव लाइफ और पारिवारिक संबंध 
हस्त नक्षत्र के प्रभाव से आज सिंह राशि वालों की लव लाइफ और पारिवारिक जीवन अच्छा रहने वाला है. जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बना रहेगा. प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी. रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए आज अपने पार्टनर के साथ चावल या चावल की खीर बनाकर मिलकर खाना शुभ माना गया है.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र कुमार शुक्ला के अनुसार, आज सिंह राशि वालों को सफेद वस्तुओं का दान करना लाभकारी रहेगा. चावल, मिश्री, नारियल, कपूर, दूध या दही अपनी सुविधा अनुसार किसी शिव मंदिर में दान करें. इससे मानसिक शांति मिलेगी और ग्रह दोषों का प्रभाव कम होगा. साथ ही आज के दिन महिलाओं से वाद-विवाद करने से बचें और संयम से काम लें.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

homeastro

सिंह राशि वालों के जीवन में आ सकती है उथल-पुथल, गुस्से से काम होंगे खराब

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link