Jabalpur ka Mausam: धूप राहत दे रही लेकिन हवा नहीं छोड़ रही पीछा, जबलपुर में मौसम की आंख मिचौली!

Jabalpur ka Mausam: धूप राहत दे रही लेकिन हवा नहीं छोड़ रही पीछा, जबलपुर में मौसम की आंख मिचौली!


Last Updated:

Jabalpur Weather IMD Alert: जबलपुर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और ठंडी हवाओं ने एक बार फिर सर्दी बढ़ा दी है. हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. दिन में धूप राहत दे रही है, लेकिन सुबह और रात में ठंड महसूस की जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार 10 फरवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. फिलहाल जबलपुर में सुबह कोहरा और ठंडी हवाओं का असर बना हुआ है.

जबलपुर का मौसम: पूर्वी मध्यप्रदेश सहित जबलपुर जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. जहां हवा का रुख बदलने से मौसम ने एक बार फिर यू टर्न लिया है. दरअसल मौसम में हो रहे लगातार बदलाव के कारण हवा की दिशा भी अब उत्तर-पूर्वी हो चुकी है. जिसके चलते तापमान में गिरावट आई है.

ऐसा ही नजारा शुक्रवार को देखने को मिला. जहां रात में ठंड बरकरार थी, लेकिन सुबह हल्की ठंड महसूस होने के साथ ही दिन की शुरुआत हुई. जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को जरूर राहत मिली, लेकिन हवाओं के कारण ठंड का एहसास भी हुआ. हालांकि 10 फरवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

अधिकतम तापमान में आई कमी, न्यूनतम बरकरार 
मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान में कमी देखने को मिली है. जहां अधिकतम तापमान 25 से लेकर 26 डिग्री के आसपास बना हुआ है. जबकि न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो पहले के ही दिनों की तुलना में बरकरार है. जबकि पिछले साल आज के दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विभाग का कहना है आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ने की संभावना है. जिससे ठंड का असर धीरे-धीरे कम होगा.

पश्चिमी विक्षोभ पड़ा कमजोर, कोहरे से ढका शहर
मौसम विभाग का कहना है पश्चिमी विक्षोंभ अब कमजोर हो गया है. जिसके चलते ठंड में जरूर कमी देखी जा रही है. हालांकि सुबह-सुबह कोहरे की चादर देखने को मिल रही है. बहरहाल ठंड का सितम जारी है, जो आने वाले दिनों तक यूं ही बना रहेगा. जहां पश्चिमी हिमालय क्षेत्र से सक्रिय मौसम प्रणालियों के गुजरने के बाद उत्तर से ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा. लिहाजा जबलपुर में उत्तर-पूर्वी हवाएं 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है. जहां मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

धूप राहत दे रही लेकिन हवा नहीं छोड़ रही पीछा, जबलपुर में मौसम की आंख मिचौली!



Source link