MP का मिनी वृंदावन, 450 साल पुराने राधा-विनोद बिहारी मंदिर में धूम, 7 दिन चलेगा पाट महोत्सव

MP का मिनी वृंदावन, 450 साल पुराने राधा-विनोद बिहारी मंदिर में धूम, 7 दिन चलेगा पाट महोत्सव


Last Updated:

Paat Mahotsav 2026: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले का चोली गांव भक्ति के रंग में रंगने जा रहा है. यह मिनी वृंदावन के नाम से प्रसिद्ध है. इस गांव में 450 साल पुराना श्री ठाकुर राधा विनोद बिहारी मंदिर स्थित है. यहां 11 फरवरी से सात दिवसीय पाट महोत्सव का आयोजन शुरू होगा. इसकी खास बात यह है कि इस साल पहली बार भगवान राधा-कृष्ण नर्मदा नदी में नौका विहार करेंगे, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह है

दीपक पांडेय/खरगोन. खरगोन जिले का चोली गांव अपनी धार्मिक और ऐतिहासिक मंदिरों के लिए पूरे प्रदेश में खास पहचान रखता है. इसे मध्य प्रदेश का मिनी वृंदावन भी कहा जाता है. यहां स्थित श्री ठाकुर राधा विनोद बिहारी मंदिर में करीब साढ़े चार सौ साल पुराने ठाकुर जी अपनी प्रेमिका राधा और प्रिय सखी ललिता के साथ विराजमान हैं. इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां भी वृंदावन की तरह भगवान की अष्टायान सेवा की जाती है. हर साल यहां पाट महोत्सव का आयोजन होता है, जिसमें देशभर से संत और श्रद्धालु शामिल होते हैं. इस साल 11 फरवरी से 12वां पाट महोत्सव शुरू होगा, जो सात दिन तक चलेगा.

यह आयोजन वृंदावन के प्रसिद्ध संत अलबेली शरण महाराज के सानिध्य में होगा. महोत्सव के दौरान भगवान की रास लीला, भक्तमाल कथा और संतों के प्रवचन होंगे. आयोजकों के अनुसार इस साल हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. खास बात यह है कि इस बार पहली बार भगवान नर्मदा नदी में नौका विहार भी करेंगे, जो श्रद्धालुओं के लिए बड़ा आकर्षण रहेगा. इसे लेकर गांव और मंदिर परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं.

पहली बार होगा नर्मदा में नौका विहार 
Local18 से बातचीत में वृंदावन के लाडली शरण महाराज ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 11 फरवरी को मंडलेश्वर में नर्मदा नदी के पवित्र जल में भगवान के नौका विहार से होगी. यह पहला मौका होगा जब वृंदावन के रास बिहारी स्वरूप में राधा-कृष्ण की दिव्य नौका लीला यहां देखने को मिलेगी. 12 से 15 फरवरी तक रोज सुबह 9 से 12 बजे तक स्वामी हरिदास जी महाराज के संप्रदाय के आचार्य 108 किशोरदास देवजू महाराज भक्तमाल कथा सुनाएंगे. इसमें प्राचीन काल के प्रसिद्ध संतों के चरित्र का वर्णन किया जाएगा.

महोत्सव में आयेंगे देशभर के प्रसिद्ध संत
इसके बाद हर रात 8:30 बजे से पंडित श्रीराम शर्मा की रास मंडली द्वारा रास लीला का मंचन किया जाएगा, जिसका निर्देशन पंडित निकुंज शर्मा करेंगे. 16 फरवरी की रात 8 बजे से प्रसिद्ध संत पागल बाबा के शिष्य चित्र और विचित्र महाराज की भजन संध्या होगी. 17 फरवरी को विशाल भंडारे के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा. इस महोत्सव में ब्रज क्षेत्र के कई प्रसिद्ध संत भी शामिल होंगे. इनमें राजेंद्र दास महाराज, राधाकृष्ण महाराज, कुंज बिहारी भक्तमाली महाराज और विपिन बिहारीदास महाराज प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे.

2015 में मंदिर का जीर्णोद्धार
लाडली शरण महाराज के अनुसार, अलबेली शरण महाराज की प्रेरणा से वर्ष 2015 में मंदिर का पुनः निर्माण और विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार पाट महोत्सव का आयोजन गांव के लोग मिलकर कर रहा है. जिसको लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है. मंदिर और आसपास के क्षेत्र को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है. शाम के समय दीपों की रोशनी से पूरा गांव जगमगा उठता है.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

homemadhya-pradesh

MP का मिनी वृंदावन, 450 साल पुराने मंदिर में धूम,7 दिन चलेगा पाट महोत्सव



Source link