पहले ही दिन टूट गया क्रिस गेल का 17 साल पुराना महारिकॉर्ड, इस बल्लेबाज ने 22 गेंद में पलट दिया इतिहास

पहले ही दिन टूट गया क्रिस गेल का 17 साल पुराना महारिकॉर्ड, इस बल्लेबाज ने 22 गेंद में पलट दिया इतिहास


West Indies vs Scotland: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई है. कोलंबो में खेले गए ओपनिंग मैच में नीदरलैंड्स को हराने में पाकिस्तान के पसीने छूट गए, वहीं कोलकाता में वेस्टइंडीज टीम के स्टार बल्लेबाज शिमरन हेटमायर ने बल्ले से तबाही मचाते हुए ‘यूनिवर्स बॉस’ का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही दिन क्रिस गेल का 17 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर हो गया.

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वेस्टइंडीज की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही और उन्होंने पावरप्ले में सिर्फ 33 रन बनाए. नंबर-3 पर बैटिंग करने आए शिमरन हेटमायर ने रन गति को बढ़ाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली और गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते हुए बड़ा कारनामा कर दिया.

हेटमायर ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

Add Zee News as a Preferred Source


शिमरन हेटमायर ने 22 गेंदों पर धमाकेदार अर्धशतक जड़कर पूर्व महान बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. हेटमायर अब टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे तेज फिफ्टी मारने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड ‘यूनिवर्स बॉस’ के नाम था, जिन्होंने 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था. 17 सालों से ये रिकॉर्ड अटूट था, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही दिन हेटमायर ने इसे तोड़कर सनसनी मचा दी.

हेटमायर ने 36 गेंद पर बनाए 64 रन

स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज ने चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए 36 गेंदों पर 64 रनों की तूफानी पारी खेली. हेटमायर ने इस दौरान 6 छक्के और 2 चौके जड़े. उनकी आतिशी पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में 182 रन बनाए. हेटमायर के अलावा ओपनर ब्रैंडन किंग ने 35 रनों की पारी खेली. कप्तान शाई होप ने निराश किया और 86.36 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 22 गेंदों पर 19 रन बनाए.अंतिम ओवरों में बाएं हाथ के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड ने भी पावर दिखाते हुए 13 गेंदों पर 26 रन बनाए और वेस्टइंडीज को एक अच्छे टोटल तक पहुंचा दिया.

ये भी पढ़ें: PAK vs NED: पाकिस्तान की इज्जत बचाने वाले फहीम अशरफ ने हिला दिया रिकॉर्ड बुक, T20I में पहली बार हुआ ये करिश्मा!

 



Source link