शिवपुरी में महिलाओं के लिए सबसे सस्ती मार्केट, 100 रुपये में मिल रहे फैशनेबल कपड़े, बस इतने दिन की सेल

शिवपुरी में महिलाओं के लिए सबसे सस्ती मार्केट, 100 रुपये में मिल रहे फैशनेबल कपड़े, बस इतने दिन की सेल


Last Updated:

Shivpuri Cheap Market: शिवपुरी के सदर बाजार टेकरी क्षेत्र में दिल्ली बाजार की दुकान पर महिलाओं के फैशनेबल कपड़े सिर्फ 100 रुपये में मिल रहे हैं, जिससे बाजार में भीड़ और उत्साह बढ़ गया है. जानें और क्या खास…

Shivpuri News: शिवपुरी में महिलाओं के लिए खरीदारी का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है. शहर के सदर बाजार स्थित टेकरी बाजार में इन दिनों महिलाओं के फैशनेबल कपड़े बेहद सस्ती कीमत पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. यहां पहुंचने वाली महिलाओं को एक से बढ़कर एक ट्रेंडी विकल्प देखने को मिल रहे हैं. वह भी मात्र 100 रुपये में. यह पहली बार देखने को मिल रहा है कि शिवपुरी में महिलाओं के कपड़े इतनी कम कीमत पर बाजार में उपलब्ध हैं. इस खास ऑफर के चलते बाजार में रौनक बढ़ गई है. महिलाओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है.

100 रुपये में मिल रहे ट्रेंडी कपड़े
सदर बाजार के टेकरी क्षेत्र में स्थित इस बाजार में महिलाओं के लिए फैंसी वन पीस, क्रॉप टॉप, कोट, ब्लेजर सहित कई तरह के आधुनिक और फैशन में चल रहे कपड़े मात्र 100 रुपये में मिल रहे हैं. आमतौर पर यही कपड़े बाजार में कई गुना महंगे दामों पर बिकते हैं, लेकिन यहां बेहद सस्ती दरों पर उपलब्ध होने से महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. कम कीमत में ट्रेंडी कपड़े मिलने के कारण यह बाजार महिलाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है. खासकर शाम के समय यहां खरीदारों की संख्या काफी बढ़ जाती है.

महंगाई के दौर में महिलाओं को बड़ी राहत
स्थानीय महिलाओं का कहना है कि बढ़ती महंगाई के इस दौर में इतने कम दाम में अच्छे और फैशनेबल कपड़े मिलना किसी सौगात से कम नहीं है. कॉलेज जाने वाली छात्राओं से लेकर गृहणियों तक, हर वर्ग की महिलाएं इस बाजार में खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं. महिलाएं न केवल अपने लिए बल्कि परिवार के लिए भी यहां से कपड़े खरीद रही हैं. खास बात ये कि कम दाम होने के बावजूद कपड़ों की डिजाइन और क्वालिटी लोगों को पसंद आ रही है, जिससे ग्राहकों का भरोसा बढ़ रहा है.

दिल्ली बाजार की दुकान बनी पसंद
खरीदारी करने पहुंचीं रोशनी शर्मा ने बताया, सदर बाजार टेकरी क्षेत्र में रामकतार की दुकान के सामने “दिल्ली बाजार” के नाम से यह दुकान लगी हुई है. उन्होंने कहा, इस दुकान में 100 रुपये में महिलाओं के कई तरह के कपड़े उपलब्ध हैं, जो दिखने में काफी स्टाइलिश हैं. आमतौर पर ऐसे कपड़े दूसरे बाजारों में कहीं ज्यादा कीमत पर मिलते हैं, लेकिन यहां कम दाम में अच्छी क्वालिटी का सामान मिल रहा है. यही वजह है कि महिलाएं बार-बार इस दुकान पर खरीदारी के लिए आ रही हैं.

सेल के चलते बढ़ी भीड़
वहीं दुकानदार मो. फारूक ने बताया, टेकरी बाजार में उनकी दुकान पर फिलहाल विशेष सेल चल रही है. इस सेल के तहत महिलाओं के फैशनेबल कपड़े मात्र 100 रुपये में उपलब्ध कराए जा रहे हैं. यह सीमित समय के लिए चल रही सेल है, जिसमें ग्राहकों को भारी छूट दी जा रही है. सेल के चलते बाजार में ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और दुकानदारों में भी खुशी का माहौल है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

शिवपुरी में महिलाओं के लिए सबसे सस्ती मार्केट, ₹100 में मिल रहे फैशनेबल कपड़े



Source link