‘समझौता कर लो या फिर इस्तीफा दे दो’, दिग्विजय सिंह ने किसे लगाई फटकार? जानें विवाद

‘समझौता कर लो या फिर इस्तीफा दे दो’, दिग्विजय सिंह ने किसे लगाई फटकार? जानें विवाद


Last Updated:

Digvijay Singh: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह हमेशा से ही अपनी बेबाक बयानों के लिए जाने जाते रहे हैं. अब सिवनी दौरे वह कई कार्यक्रमों का हिस्सा रहे, जहां उन्होंने NSUI जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह की जमकर क्लास लगाई है.

Zoom

दिग्विजय सिंह

Digvijay Singh On NSUI District President: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह इस समय सिवनी के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला. इसके अलावा परासपानी गांव में उनके कार्यक्रम के दौरान एक आदिवासी युवक ने भरी सभा में NSUI जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह पर जातिगत अपमान करने का आरोप लगाया है. मामले पर संज्ञान लेते हुए दिग्विजय सिंह ने मंच से धनंजय सिंह को कड़ी फटकार लगाई.

दिग्विजय सिंह ने लगाई NSUI जिला अध्यक्ष की क्लास
दिग्विजय सिंह ने NSUI जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह से पूछा कि क्या तुमने आदिवासी को गाली दी. इस पर धनंजय ने कहा कि मैंने कोई गाली नहीं दी. एक आदिवासी बालिका का मामला है और वह बालिका भी मैं आपके सामने पेश कर दूंगा. बस समझाया था. इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि पंद्रह दिन में या तो तुम इसे तैयार कर लो या फिर इस्तीफा दे दो. फिर धनंजय कहते हैं कि मैं सबूत आपके सामने पेश कर दूंगा. फिर दिग्विजय बोलते हैं कि समझौता कर लो या फिर इस्तीफा दे दो.

दिग्विजय सिंह ने PM मोदी पर कसा तंज
दिग्विजय सिंह ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि इस समझौते से अमेरिका का दूध, मक्खन और मक्का भारत में बिकेगा, जिससे देश के किसानों को नुकसान होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि यह समझौता प्रधानमंत्री मोदी के किसी करीबी मित्र के फंसे हुए मामले को सुलझाने के लिए किया गया है.

अब कुछ दिन पहले ही कटनी के कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा, कमल पांडे समेत 2 पार्षदों ने मिलकर नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) संजय दुबे से भाजपा विधायक संजय पाठक पर कटनी नगर निगम की एक आवासीय योजना में करोड़ों रुपए की भूमि हेराफेरी करने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी और 400 करोड़ रुपए की हेराफेरी का आरोप लगाया था. इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिन आदिवासियों के नाम पर जमीन खरीदी गई है, उन्हें खोजकर जमीन का वास्तविक मालिक बनाया जाएगा और जिन आदिवासियों से जमीन खरीदी गई है, उन्हें भी उस संपत्ति में हिस्सेदारी दिलाई जाएगी. उन्होंने इस लड़ाई को स्वयं लड़ने का ऐलान किया.

homemadhya-pradesh

‘समझौता कर लो या फिर इस्तीफा दे दो’, दिग्विजय सिंह ने किसे लगाई फटकार? जानें



Source link