VIDEO: हवा तैरते हुए हेटमायर ने लपका बवाल कैच, बल्लेबाज को भी नहीं हुआ यकीन

VIDEO: हवा तैरते हुए हेटमायर ने लपका बवाल कैच, बल्लेबाज को भी नहीं हुआ यकीन


Last Updated:

Shimron Hetmyer takes stunning catch: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में स्कॉटलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी के बाद शिमरन हेटमायर ने फील्डिंग में भी अपना कमाल दिखाया. हेटमायर ने बाउंड्री पर लंबी दौड़ लगाते हुए जॉर्ज मुंसे का अपनी उल्टी दिशा में कैच लपका. हेटमायर के इस कैच को देखकर बल्लेबाज को भी यकीन नहीं हो रहा था.

Zoom

शिमरन हेटमायर ने लपका बेहतरीन कैच

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में स्कॉटलैंड के खिलाफ शिमरन हेटमायर ने अपने ऑलराउंड खेल से सनसनी मचा दी. वेस्टइंडीज के इस स्टार खिलाड़ी ने पहले बल्लेबाजी में धुआंधार अंदाज में 64 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. बल्लेबाजी के बाद फील्डिंग के लिए जब हेटमायर मैदान पर उतरे तो उसमें भी उन्होंने एक बवाल कैच लपकर धूम मचा दी. हेटमायर ने ये कैच स्कॉटलैंड के जॉर्ज मुंसे का लपका. जॉर्ज मुंसे को भी इस कैच को देखकर यकीन नहीं हो रहा था.

बता दें कि मुंशे ने शमार जोसेफ की गेंद पर एक शानदार फ्लिक शॉट खेला था. गेंद को देखकर ऐसा लगा था कि वह बाउंड्री के पार जाएगा, लेकिन शिमरन हेटमायर ने लंबी दौड़ लगाते हुए अपनी उल्टी दिशा में उस कैच को एक हाथ से लपक लिया. इस तरह जॉर्ज मुंशे 15 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस पारी में उन्होंने स्कॉटलैंड के लिए कुल तीन चौके भी लगाए.

हेटमायर ने 22 गेंद में पूरी की थी अपनी फिफ्टी 

फिल्डिंग से पहले हेटमायर की बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने अपनी 64 रनों की पारी में सिर्फ 22 गेंद में फिफ्टी पूरी की थी. वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 विश्व कप में ये किसी भी खिलाड़ी का सबसे तेज अर्धशतक भी है. अपनी इस पारी में हेटमायर ने 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए. उनकी इस दमदार पारी से ही वेस्टइंडीज ने धीमी शुरुआत के बाद निर्धारित 20 ओवर के खेल में 182 रन के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही.

वेस्टइंडीज ने 35 रन से जीता मैच

इस मुकाबले की बात करें तो वेस्टइंडीज ने 35 रन से जीत हासिल की. मैच में वेस्टइंडीज ने 182 रनों का बचाव करते हुए स्कॉटलैंड को 18.5 ओवर में 147 रन पर सिमट गई. टीम के लिए गेंदबाजी में रोमारियो शेफर्ड ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक लेकर 3 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

VIDEO: हवा तैरते हुए हेटमायर ने लपका बवाल कैच, बल्लेबाज को भी नहीं हुआ यकीन



Source link