इंदौर में 9 से 13 फरवरी तक विशेष पेंशन शिविर: पेंडिंग मामलों का जल्द होगा समाधान; सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे – Indore News

इंदौर में 9 से 13 फरवरी तक विशेष पेंशन शिविर:  पेंडिंग मामलों का जल्द होगा समाधान; सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे – Indore News




इंदौर संभाग में लंबित पेंशन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के उद्देश्य से 9 से 13 फरवरी 2026 तक विशेष पेंशन प्रकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर संभागीय पेंशन कार्यालय, सेटेलाइट भवन, इंदौर में आयोजित होगा। यह शिविर कमिश्नर डॉ. सुदाम खाड़े के निर्देशानुसार लगाया जा रहा है। उन्होंने इंदौर संभाग के सभी कार्यालय प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 31 जनवरी 2026 तक सेवानिवृत्त समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के लंबित पेंशन प्रकरण शिविर अवधि के दौरान पेंशन कार्यालय में ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रस्तुत कराकर उनका निराकरण सुनिश्चित करें। शिविर के बाद तय होगी व्यक्तिगत जवाबदेही कमिश्नर ने निर्देशित किया है कि पेंशन शिविर समाप्त होने के बाद यदि किसी भी कार्यालय स्तर पर पेंशन प्रकरण लंबित पाए जाते हैं, तो इसके लिए संबंधित कार्यालय प्रमुख व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि शिविर के सभी दिनों में कार्यालय प्रमुख स्वयं निगरानी रखते हुए अपने विभाग के पेंशन मामलों का निराकरण कराना सुनिश्चित करें, ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभ मिल सकें। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर लाभ दिलाने की पहल प्रशासन का मानना है कि इस विशेष शिविर के माध्यम से लंबे समय से लंबित पेंशन केसों का त्वरित समाधान होगा और सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।



Source link