फिर छाए वैभव सूर्यवंशी….ICC ने अचानक किया खास टीम का ऐलान….भारत के 3 मैच विनर्स को जगह

फिर छाए वैभव सूर्यवंशी….ICC ने अचानक किया खास टीम का ऐलान….भारत के 3 मैच विनर्स को जगह


ICC U19 World Cup 2026: हाल में नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेले गए अंडर-19 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया ने खिताब जीतकर इतिहास रचा था. पूरे सीजन टीम बढ़िया खेली और फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 100 रनों से यादगार जीत हासिल की. अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने Team of the Tournament का ऐलान किया है, जिसमें कुल 12 खिलाड़ियों को जगह मिली. ये वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पूरे सीजन बढ़िया प्रदर्शन किया. भारत से वैभव सूर्यवंशी के साथ कुल तीन खिलाड़ी जगह बनाने में सफल रहे हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 80 गेंदों पर 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी, जिसमें 15 चौके और इतने ही छक्के शामिल थे. पूरे सीजन के सात मैचों में उन्होंने 62.71 की औसत से कुल 439 रन किए थे और वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बैटर थे. इस दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया है. इस बार सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर एक पर इंग्लैंड के बेन मेयस रहे, जिन्होंने 7 मैचों में 74.00 की औसत से 444 रन किए थे.

भारत के 3 प्लेयर्स का जलवा

टीम ऑफ द टूर्नामेंट का चयन ICC सिलेक्शन पैनल ने किया, जिसमें इयान बिशप (कन्वीनर), लिडिया ग्रीनवे, एंडी फ्लावर और टेलफोर्ड वाइस शामिल थे. वैभव के साथ भारत के दो और खिलाड़ी कनिष्क चौहान और हेनिल पटेल को भी इस टीम में जगह दी गई है. कनिष्क चौहान ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए अहम भूमिका निभाई. वहीं, हेनिल पटेल ने अपनी तेज गेंदबाजी से खूब प्रभावित किया. हेनिल ने कुल 11 विकेट झटके निकाले. उन्होंने अमेरिका के खिलाफ एक मैच में शानदार स्पेल डालते हुए सिर्फ 5 रन देकर 6 विकेट लिए थे.

Add Zee News as a Preferred Source


इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी भी शामिल

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में इंग्लैंड और भारत के खिलाड़ियों का दबदबा रहा. इन दोनों से 3-3 खिलाड़ी चुने गए. दोनों फाइनल में पहुंची थीं. इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज थॉमस रेव को टीम का कप्तान बनाया गया है. उन्होंने 66 के औसत से 330 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक लगाया था. उनके अलावा इंग्लैंड से तेज गेंदबाज मैनी लम्सडन हैं, जिन्होंने इस बार सबसे ज्यादा 16 विकेट निकाले हैं. तीसरा नाम बेन मेयस का है, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 444 रन बनाए. ये वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ 191 रन की तूफानी पारी खेली थी.

किन देशों के खिलाड़ी शामिल?

इस खास टीम में श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को भी जगह मिली है. श्रीलंका से विरान चामुदिता को चुना गया, जिन्होंने जापान के खिलाफ 192 रन की यादगार पारी खेली थी. अफगानिस्तान से फैसल खान शिनोजादा और नूरिस्तानी ओमरजई को जगह दी गई है. इन दोनों ने कमाल का प्रदर्शन करके टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया था. टीम में शामिल ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ओलिवर पीक ने दो शतक लगाए. पाकिस्तान के अली रजा और वेस्टइंडीज के विटेल लॉज का भी नाम है, जिन्होंने बॉलिंग में जलवा दिखाया.

ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 की Team of the Tournament

वैभव सूर्यवंशी (भारत), विरान चामुदिता (श्रीलंका), फैसल खान शिनोजादा (अफगानिस्तान), थॉमस रेव (विकेटकीपर, कप्तान – इंग्लैंड), ओलिवर पीक (ऑस्ट्रेलिया), बेन मेयस (इंग्लैंड), कनिष्क चौहान (भारत), नूरिस्तानी ओमरजई (अफगानिस्तान), विटेल लॉज (वेस्टइंडीज), अली रजा (पाकिस्तान), मैनी लम्सडन (इंग्लैंड), हेनिल पटेल (भारत)

ये भी पढ़ें:T20 World Cup 2026: पहली जीत से बेहद खुश हैं कोच गौतम गंभीर… दूसरे मैच से पहले खिलाड़ियों के लिए किया ये खास इंतजाम

 



Source link