मंडला में बाइक सवार ने महिला से मंगलसूत्र छीना: वारदात का CCTV आया सामने, एक दिन में शहर में लूट की दूसरी घटना – Mandla News

मंडला में बाइक सवार ने महिला से मंगलसूत्र छीना:  वारदात का CCTV आया सामने, एक दिन में शहर में लूट की दूसरी घटना – Mandla News




मंडला के सरदार पटेल वार्ड में रविवार को एक बाइक सवार बदमाश ने दिनदहाड़े महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दिव्य ज्योति कॉलोनी की रहने वाली रजनी झरिया जब पड़ोस में जा रही थीं, तभी एक युवक ने उनके गले से करीब ढाई तोले का सोने का मंगलसूत्र झपट लिया। आरोपी ने अपना चेहरा ढका हुआ था और वह बिना नंबर की पल्सर बाइक से मुख्य सड़क की ओर भाग निकला। पीड़िता ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहा। एक ही दिन में दूसरी वारदात उसी दिन दोपहर में पड़ाव वार्ड स्थित जल छानन संयंत्र के पास भी एक बुजुर्ग महिला से चेन छीनी गई थी। वहां भी बाइक सवार बदमाश ने पहले महिला को बातों में उलझाया और फिर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जांच और ईरानी गैंग का शक लगातार हो रही इन घटनाओं से शहर की महिलाओं में डर है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। वारदातों के तरीके को देखते हुए इसमें ‘ईरानी गैंग’ के शामिल होने का शक जताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।



Source link