शराब पीकर डंफर चलाने पर ड्राइवर पर कार्रवाई: यातायात पुलिस ने वाहन जब्त किया; ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित प्रस्ताव भेजा – Seoni News

शराब पीकर डंफर चलाने पर ड्राइवर पर कार्रवाई:  यातायात पुलिस ने वाहन जब्त किया; ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित प्रस्ताव भेजा – Seoni News




सिवनी जिले में यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले एक डंफर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। रात्रि गश्त के दौरान यह कार्रवाई की गई, जिसमें चालक का वाहन जब्त कर लिया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन कर शराब के नशे में वाहन चलाने से सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार खतरा बना रहता है, जिस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस यह अभियान चला रही है। यातायात थाना प्रभारी विजय बघेल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले भर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। ब्रेथ एनालाइजर जांच में चालक नशे में मिला थाना यातायात की पेट्रोलिंग क्रमांक-2 में तैनात प्रधान आरक्षक विजेंद्र परिहार को एक डंफर चालक के शराब पीकर वाहन चलाने की सूचना मिली थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वे पीजी कॉलेज स्थित हनुमान व्यायाम शाला के पास पहुंचे। वहां वाहन क्रमांक (MP22 H0843) को रोका गया। चालक के व्यवहार से उसके शराब के नशे में होने की आशंका हुई, जिसके बाद मौके पर ही ब्रेथ एनालाइजर से श्वास परीक्षण किया गया। परीक्षण में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। जब्त वाहन को थाना यातायात परिसर में खड़ा कराया इसके बाद सहायक उपनिरीक्षक सुमेर सिंह द्वारा नियमानुसार वाहन को जब्त कर थाना यातायात परिसर में खड़ा कराया गया। मामले में मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत चालानी कार्रवाई कर प्रकरण न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को समाप्त प्रस्ताव भेजा यातायात थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि प्रकरण के निराकरण के बाद संबंधित चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित किए जाने का प्रस्ताव भी भेजा जाएगा। उन्होंने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और शराब पीकर वाहन चलाने से बचने की अपील की है, ताकि सभी की जान सुरक्षित रह सके। यातायात पुलिस ने भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।



Source link