MP News Live: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…
CM Mohan Yadav: CM मोहन यादव का शहडोल दौरा
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज शहडोल जिले के सीतामढ़ी धाम, ग्राम गंधिया में माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इसके अलावा वे 767 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 142 कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन करेंगे. मुख्यमंत्री धनपुरी में नवनिर्मित वॉटर पार्क का भी लोकार्पण करेंगे और 15 हितग्राहियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे.
CG News: CM विष्णु देव साय अमित शाह के साथ बैठक में होंगे शामिल
रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक में शामिल होंगे. सुबह 10 बजे वे मुख्यमंत्री निवास से निजी होटल के लिए रवाना होंगे. होटल में विभिन्न बैठकों के दौरान नक्सलवाद खात्मे और उसके बाद बस्तर के विकास की रूपरेखा पर चर्चा होगी. बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रात 9:30 बजे निवास लौटेंगे.
CG News: पुराने बस स्टैंड के पास बंद नाले में युवक फंसा
बिलासपुर के पुराने बस स्टैंड के पास बंद नाले में एक युवक फंसा मिला. स्थानीय लोगों ने JCB की मदद से स्लैब तोड़कर उसे बाहर निकाला. फंसे युवक की पहचान राम कुमार चौहान के रूप में हुई, जो लगभग एक दिन से नाले में फंसा था. नाला महीनों से बंद था, इसलिए यह सवाल उठता है कि वह अंदर कैसे पहुंचा. कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Betul News: बैतूल-बरेठा घाट में भीषण सड़क हादसा
बैतूल-बरेठा घाट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में उनका 2 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है. घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक यातायात बाधित रहा. शाहपुर थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है. पति-पत्नी नर्मदापुरम से बैतूल आ रहे थे.
CM Mohan Yadav: सीएम मोहन यादव का अचानक दिल्ली दौरा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कुछ घंटों के लिए अचानक दिल्ली पहुंचे थे. दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की. इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल के लिए रवाना हो गए.