T20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत के 3 हीरो, पलट दिया मैच, नहीं तो हो जाता उलटफेर

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत के 3 हीरो, पलट दिया मैच, नहीं तो हो जाता उलटफेर


टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज जीत के साथ किया है. शनिवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के मैच में भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की टीम को 29 रन से हरा दिया. ग्रुप ए के अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के विस्फोटक अर्धशतक के दम पर संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) को चित कर दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 161 रन बनाए. जवाब में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 132 रन ही बना सकी और ये मैच 29 रन से हार गई. भारत की इस जीत के 3 हीरो रहे. आइए एक नजर डालते हैं.

1. सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के खिलाफ इस मैच में महज 49 गेंद पर 84 रनों की पारी खेली. सूर्यकुमार यादव ने 171.43 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 10 चौके और 4 छक्के लगाए. सूर्यकुमार यादव की इस पारी ने मैच पलट दिया और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 161 रन बनाए.

Add Zee News as a Preferred Source


2. मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज ने इस मैच में अपनी कातिलाना गेंदबाजी से संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के बैटिंग लाइनअप को तहस-नहस कर दिया. मोहम्मद सिराज ने इस मैच में 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके. टीम इंडिया की इस जीत में मोहम्मद सिराज का भी बड़ा योगदान रहा है.

3. अर्शदीप सिंह

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इस मैच में कसी हुई गेंदबाजी की. अर्शदीप सिंह ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के खिलाफ इस टी20 वर्ल्ड कप के मैच में 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट झटके. अर्शदीप सिंह ने मोहम्मद सिराज के साथ मिलकर भारत को 29 रन से जीत दिलाने में बड़ा योगदान दिया.



Source link