Gautam Gambhir invited: टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया ने जीत के साथ आगाज किया है. ग्रुप स्टेज के पहले मुकाबले में उसने अमेरिका टीम को 29 रनों से मात दी. टीम इंडिया ने 161 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते हुए पूरी टीम 8 विकेट खोकर 132 रनों तक ही पहुंच सकी और मैच गंवा दिया. एक वक्त भारत ने 77 रनों पर 6 विकेट खो दिए थे, फिर उसके बाद सूर्यकुमार यादव आखिरी तक डटे रहे और 49 बॉल पर 10 चौके और 4 छक्कों के दम पर नाबाद 84 रन बनाकर टीम को फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया था. बाद में गेंदबाजों ने कमाल किया. इस रोमांचक जीत से कोच गौतम गंभीर गदगद हैं. उन्होंने दूसरे मैच से पहले खिलाड़ियों के लिए खास इंतजाम किया है.
क्या है खास इंतजाम?
दरअसल, टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में अब अपना अगला मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलेगी. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है. भारत रविवार यानी 8 फरवरी को दिल्ली पहुंच जाएगी. मैच में 4 दिन का वक्त रहेगा. इस मुकाबले से पहले कोच गंभीर सभी खिलाड़ियों की मेहमाननवाजी करने वाले हैं. उन्होंने दिल्ली में अपने घर पर सभी खिलाड़ियों को डिनर पर बुलाया है.
क्यों डिनर पर बुलाया?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गौतम गंभीर की कोशिश है कि टी20 विश्व कप 2026 में खिलाड़ियों को कूल रखा जाए. उन पर ड्रेसिंग रूम में कोई तनाव या दबाव ना रहे. गंभीर चाहते हैं कि सभी खिलाड़ी कंफर्ट रहें और क्रिकेट के बारे में ज्यादा ना सोचें. इसलिए उन्होंने सभी को अपने घर डिनर पर बुलाया है. टीम के अलावा सपोर्ट स्टाफ के सदस्य भी गंभीर के ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थित घर में एक साथ खाना करेंगे.
ये भी पढ़ें: IND vs NAM: जिसने पहले मैच में बचाई ‘इज्जत’… उसे अगले मैच से बाहर करेंगे सूर्या? कप्तान के सामने खड़ा हुआ नया संकट
पहले भी डिनर आयोजित कर चुके हैं गंभीर
ये पहला मौका नहीं है जब गंभीर ने सभी खिलाड़ियों को डिनर पर बुलाया है. इससे पहले 2025 में जब भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज हुई थी, तब भी गंभीर ने पूरी टीम को अपने घर पर ऐसे ही एक डिनर के लिए बुलाया था. डिनर के दौरान हल्की-फुल्की मस्ती भी दिख सकती है.
ये भी पढ़ें: क्या है ‘फोर्स मेज्योर’? जिसकी आड़ लेकर IND vs PAK मैच से हटना चाहता है PCB…. अगर बात बन गई तो ICC कुछ नहीं कर पाएगा!