अपनी ही शादी का कार्ड देखकर उड़े नेताजी के होश! मच गई सियासी हलचल, जानें क्या है मामला

अपनी ही शादी का कार्ड देखकर उड़े नेताजी के होश! मच गई सियासी हलचल, जानें क्या है मामला


Last Updated:

Indore News: इंदौर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव के नाम से 24 फरवरी 2026 की तारीख वाला फर्जी शादी का डिजिटल कार्ड वायरल हो गया. संदिग्ध लिंक के साथ वायरल इस कार्ड को लेकर नेता ने पुलिस में शिकायत की और लोगों से अपील की कि लिंक न खोलें. जानें पूरा मामला…

Zoom

कांग्रेस नेता सदाशिव यादव.

रिपोर्ट: मिथिलेश गुप्ता

Indore News: इंदौर में साइबर क्राइम से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता सदाशिव यादव के नाम से सोशल मीडिया पर उनका फर्जी शादी का डिजिटल निमंत्रण पत्र वायरल हो गया. कार्ड में शादी की तारीख 24 फरवरी 2026 लिखी गई है. यह घटना राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा रही है. साइबर सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर रही है.

इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सदाशिव यादव लंबे समय से कांग्रेस में सक्रिय हैं. उन्होंने कई मुद्दों पर पार्टी का प्रतिनिधित्व किया है. लेकिन, अब वे एक अजीबोगरीब साजिश का शिकार हो गए हैं. किसी अज्ञात व्यक्ति या साइबर अपराधी ने उनके नाम से एक आकर्षक डिजिटल वेडिंग कार्ड बनाया. इसमें औपचारिक भाषा में शादी का न्योता दिया गया है. कार्ड के साथ एक संदिग्ध लिंक भी अटैच है, जिस पर क्लिक करने की अपील की गई है.

मेरा अकाउंट हैक हो गया….
जैसे ही यह कार्ड वायरल हुआ, सदाशिव यादव को इसकी जानकारी मिली. वे हैरान रह गए. उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया, “मेरी कोई शादी नहीं हो रही है. यह कार्ड पूरी तरह फर्जी है. मैंने ऐसा कुछ जारी नहीं किया.” उन्होंने आशंका जताई कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया हो सकता है या कोई शरारती तत्व जानबूझकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है.

लोगों से लिंक पर क्लिक न करने की अपील
नेता ने अपने मित्रों, रिश्तेदारों और परिचितों से हाथ जोड़कर अपील की कि वे इस निमंत्रण पत्र को नजरअंदाज करें और किसी भी लिंक पर क्लिक न करें. उन्होंने चेतावनी दी कि लिंक पर क्लिक करने से बैंक डिटेल्स चोरी हो सकती हैं या फिशिंग अटैक हो सकता है. यह साइबर ठगों का नया तरीका लगता है, जिसमें शादी जैसे भावुक मुद्दे का फायदा उठाया जा रहा है.

पुलिस में शिकायत की…
सदाशिव यादव ने तुरंत इंदौर पुलिस और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है. साइबर सेल यह पता लगाने में जुटी है कि कार्ड किसने बनाया, किस प्लेटफॉर्म से वायरल किया गया और लिंक के पीछे क्या छिपा है. प्रारंभिक जांच में पता चला कि कार्ड कई व्हाट्सएप ग्रुप्स और फेसबुक पर शेयर किया गया.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

अपनी ही शादी का कार्ड देखकर उड़े नेताजी के होश! मच गई सियासी हलचल, जानें मामला



Source link