आगर मालवा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाली आगर पुलिस ने रात नाकाबंदी के दौरान 81.25 ग्राम एमडीएमए (एमडी) ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त की गई ड्रग्स, एक बाइक और मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 8.70 लाख रुपए है। पुलिस को 8-9 फरवरी 2026 की रात एक मुखबिर से सूचना मिली थी। मुखबिर ने बताया कि ग्राम बटावदा, थाना कानड़ निवासी अरबाज खान और कादर खान बाइक से एमडी ड्रग्स लेकर कानड़ रोड होते हुए आगर की ओर आ रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई। योजना के तहत, पुलिस टीम ने कानड़ रोड पर परसुखेड़ी तालाब स्थित हनुमान मंदिर के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान, मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार बाइक पर सवार दोनों युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 81.25 ग्राम अवैध एमडीएमए (एमडी) ड्रग्स बरामद हुई। ये सामान किया जब्त ड्रग्स के साथ ही, पुलिस ने एक हीरो एचएफ डीलक्स बाइक (क्रमांक MP70 ZD 1226) और मोबाइल फोन भी जब्त किया। बरामद मादक पदार्थ को विधिवत तौल कर सील किया गया। जब्त की गई एमडी ड्रग्स की अनुमानित कीमत 8 लाख रुपए, मोबाइल फोन की 10 हजार रुपये और मोटरसाइकिल की 60 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार पुलिस ने दोनों आरोपियों, अरबाज खान पिता सरफराज खान और कादर खान पिता सलाउद्दीन खान, दोनों निवासी ग्राम बटावदा, थाना कानड़, जिला आगर मालवा को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 59/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ के क्रय-विक्रय और परिवहन से जुड़े नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ जारी है।
Source link