Last Updated:
Aaqib Nabi take 12 wicket in Ranji trophy match:जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने अपनी दमदार गेंदबाजी से रणजी ट्रॉफी में धूम मचा दी है. आकिब नबी ने मध्यप्रदेश के खिलाफ मुकाबले में पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर तहलका मचा दिया. इसके साथ ही कहा जा रहा है कि आकिब नबी के रूप में आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स की लॉटरी लग गई है.
आकिब नबी ने मध्यप्रदेश के खिलाफ लिए 12 विकेट
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी घरेलू क्रिकेट में विकेट मशीन बन गए हैं. रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट दौर में मध्य प्रदेश के खिलाफ अपनी घातक गेंदबाजी से नबी ने सनसनी मचा दी है. इंदौर में खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में नबी ने अपनी दमदार गेंदबाजी से मैच में कुल 12 विकेट हासिल किए. उनकी इस जबरदस्त गेंदबाजी के कारण ही जम्मू-कश्मीर ने मध्य प्रदेश को क्वार्टर फाइनल मैच में 56 रन से हराकर अगले दौर में जगह बना ली है.
जम्मू-कश्मीर के जीत के हीरो आकिब नबी ने मैच में कुल 12 विकेट हासिल किए. मैच की पहली पारी में नबी ने कुल 7 विकेट लिए थे, जबकि दूसरी पारी में भी उन्होंने पंजा खोलते हुए पांच विकेट झटके. इस तरह आकिब नबी ने मैच में कुल 12 विकेट अपने नाम किए. आकिब के इस दमदार खेल के कारण ही जम्मू-कश्मीर ने मध्य प्रदेश को पूरे मैच में बैकफुट पर रखा और आसानी से जीत हासिल की.
एमपी और जम्मू-कश्मीर के मैच में क्या-क्या हुआ?
वहीं इस मुकाबले की बात करें तो मैच में जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 67 ओवर में 194 रन बनाकर सिमट गई थी. इस स्कोर के जवाब में मध्यप्रदेश की बल्लेबाजी भी कुछ खास नहीं रही और टीम आकिब नबी की घातक गेंदबाजी के सामने सिर्फ 152 बनाकर सिमट गई. इस तरह से जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 42 रनों की बढ़त हासिल की थी.
पहली पारी में सस्ते में सिमटने के बाद जम्मू-कश्मीर ने दूसरी पारी में थोड़ा संभलकर बल्लेबाजी की. दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर ने 248 रन का स्कोर खड़ा किया, जिससे मध्यप्रदेश को और चौथी पारी में 291 रनों का टारगेट मिला, लेकिन आकिब ने एक बार फिर से अपनी गेंदबाजी में कहर बरपाया. दूसरी पाीरी में आकिब फिर से पांच विकेट अपने नाम किए, जिसकी वजह से टीम 234 रन बनाकर सिमट और जम्मू-कश्मीर की टीम ने मुकाबले को 56 रन से जीत लिया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें