आज टी20 वर्ल्ड कप में 3 मैच… पहली बार खेलेगा इटली, डेवाल्ड ब्रेविस-सिकंदर रजा की टीम भी उतरेगी, देखें शेड्यूल

आज टी20 वर्ल्ड कप में 3 मैच… पहली बार खेलेगा इटली, डेवाल्ड ब्रेविस-सिकंदर रजा की टीम भी उतरेगी, देखें शेड्यूल


T20 World Cup Match Today: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे दिन तीन मुकाबले खेले जाने हैं. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में स्कॉटलैंड और इटली की टीमें आमने-सामने होंगी. इसके बाद कोलंबो में जिम्बाब्वे और ओमान के बीच दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. दिन का अंत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच होगा. इन छह टीमें में सबकी नजर इटली पर है. फुटबॉल पावरहाउस इटली का बहुप्रतीक्षित वर्ल्ड कप डेब्यू भी देखने लायक होगा.

दिन का पहला मैच

फुटबॉल की दिग्गज टीम इटली के पास अपने ऐतिहासिक आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू में स्कॉटलैंड का सामना करते हुए एक नया खेल अध्याय लिखने का मौका होगा. यह क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर उनकी पहली उपस्थिति होगी, जो एक ऐसे देश के लिए एक उल्लेखनीय बदलाव का संकेत है जो पारंपरिक रूप से फुटबॉल पिच पर अपने दबदबे के लिए जाना जाता है. चार बार के फीफा वर्ल्ड कप विजेता को अब टी20 वर्ल्ड कप में देखना रोमांचक होगा. इटली ने टूर्नामेंट से पहले कनाडा और यूएई के खिलाफ वार्म-अप मैचों में जीत दर्ज की.

Add Zee News as a Preferred Source


संभावित प्लेइंग इलेवन

स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्से, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), ब्रैंडन मैकमुलेन, माइकल जोन्स, टॉम ब्रूस, रिची बेरिंगटन (कप्तान), माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, मार्क वाट, ब्रैड करी, सफयान शरीफ.

इटली: जस्टिन मोस्का, वेन मैडसेन (कप्तान), हैरी मैनेंटी, एंथोनी मोस्का, जेजे स्मट्स, बेन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीड (विकेटकीपर), मार्कस कैंपोपियानो, क्रिशन कालूगामेज, अली हसन.

ये भी पढ़ें: भारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल

जिम्बाब्वे के सामने ओमान की चुनौती

जिम्बाब्वे ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप अफ्रीका क्षेत्रीय क्वालिफायर जीतकर टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया. हालांकि, वे उस लय को बरकरार नहीं रख पाए. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में 0-3 से हार गए. पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ हुई ट्राई-सीरीज में सिर्फ एक मैच जीत पाए. जिम्बाब्वे की टीम पिछली बार नहीं खेल पाई थी. वह 2022 में ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी. ओमान की बात करें तो आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप एशिया और EAP क्वालिफायर में दूसरे स्थान पर रहकर वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया. ओमान ने टूर्नामेंट से पहले अच्छी तैयारी की है, उसने श्रीलंका ए और जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने दोनों वार्म-अप मैच जीते हैं. सिकंदर रजा की अगुवाई वाली टीम के खिलाफ उनकी जीत से उन्हें पहले मैच में काफी आत्मविश्वास मिलेगा.

संभावित प्लेइंग इलेवन

ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा (विकेटकीपर), आशीष ओडेदरा, विनायक शुक्ला, जितेन रामानंदी, आमिर कलीम, नदीम खान, जय ओडेदरा, शकील अहमद, सूफियान महमूद, फैसल शाह.

जिम्बाब्वे: ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मेयर्स, क्लाइव मदांडे, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा.

साउथ अफ्रीका और कनाडा में टक्कर

साउथ अफ्रीका 2025 में आईीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में अपनी जीत के बाद नए आत्मविश्वास के साथ टूर्नामेंट में प्रवेश कर रहा है. एडेन मार्करम की अगुवाई वाली टीम ने हाल ही में टूर्नामेंट से पहले वेस्टइंडीज को 2-1 से हराया था. हालांकि उसे अपने एकमात्र वार्म-अप मैच में मेजबान भारत से 30 रन से हार का सामना करना पड़ा था. एक बार फिर साउथ अफ्रीका ICC इवेंट में खिताब के लिए चुनौती देने के लिए सभी जरूरी चीजों के साथ आया है. उसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस जैसा खूंखार बल्लेबाज भी है जो पल भर में मैच को पलट सकता है.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: आखिरकार खुल गई डोनाल्ड ट्रंप की नींद, भारत से हार के 24 घंटे बाद टीम की आई याद, किया ऐसा काम

संभावित प्लेइंग इलेवन

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, मार्को जेनसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी.

कनाडा: नवनीत धालीवाल, युवराज समरा, कंवरपाल ततगुर, निकोलस किर्टन, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), हर्ष ठाकर, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), अंश पटेल, जसकरण सिंह, शिवम शर्मा, डिलन हेइलिगर.

तीनों मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

-स्कॉटलैंड बनाम इटली, कोलकाता, ग्रुप C, सुबह 11 बजे.
-जिम्बाब्वे बनाम ओमान, कोलंबो, ग्रुप B, दोपहर 3 बजे.
-साउथ अफ्रीका बनाम कनाडा, अहमदाबाद, ग्रुप D, शाम 7 बजे.
-सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स पर टेलीकास्ट होंगे और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी.



Source link