कौन हैं इमरान ख्वाजा? ICC ने दी भारत-पाक मैच विवाद निपटाने की जिम्मेदारी

कौन हैं इमरान ख्वाजा? ICC ने दी भारत-पाक मैच विवाद निपटाने की जिम्मेदारी


Last Updated:

भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाना है. पाकिस्तान सरकार ने टीम को इस मैच का बहिष्कार करने के निर्देश दिए हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ पर्दे के पीछे बातचीत करना और भारत-पाकिस्तान मैच को वर्ल्ड कप शेड्यूल में बनाए रखने का रास्ता निकालना आईसीसी ने अपने डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा की जिम्मेदारी है.

Zoom

आईसीसी डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा पर भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बहिष्कार की चर्चा के बीच इमरान ख्वाजा एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया था कि वह अपनी टीम को 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले ग्रुप मैच में भारत के खिलाफ नहीं उतारना चाहती. ऐसे में आईसीसी ने अपने डिप्टी चेयरमैन से उम्मीद लगाई है कि वह हालात को संभालें और क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता को बचाएं.

सिंगापुर क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि और लंबे समय से आईसीसी के पावरब्रोकर रहे ख्वाजा को संगठन के भीतर एक दुर्लभ निष्पक्ष व्यक्ति के रूप में देखा जाता है. उन्हें फुल और एसोसिएट दोनों सदस्य देशों के बीच सम्मान और भरोसे के साथ देखा जाता है. उनकी जिम्मेदारी सीधी है, लेकिन राजनीतिक रूप से काफी संवेदनशील है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ पर्दे के पीछे बातचीत करना और भारत-पाकिस्तान मैच को वर्ल्ड कप शेड्यूल में बनाए रखने का रास्ता निकालना उनकी जिम्मेदारी है.

बोर्डरूम के दरवाजे के पीछे की ताकत

पेशे से वकील 64 साल के ख्वाजा 2008 से आईसीसी के आंतरिक सर्कल का हिस्सा हैं और 2017 से डिप्टी चेयरमैन हैं. उन्होंने आईसीसी की कई प्रभावशाली समितियों फाइनेंस एंड कमर्शियल अफेयर्स, नॉमिनेशंस, मेंबरशिप और डेवलपमेंट की अध्यक्षता की है.आईसीसी के आधुनिक संविधान के मुख्य आर्किटेक्ट रहे हैं, जिसने वोटिंग पावर को नया रूप दिया और एसोसिएट देशों को मजबूत आवाज दी.





Source link