जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, स्कॉटलैंड ने पहले मैच में इटली को रौंदा

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, स्कॉटलैंड ने पहले मैच में इटली को रौंदा


ICC T20 World cup 2026 Live score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे दिन के पहले मैच में स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ 73 रन से जीत दर्ज की. स्कॉटलैंड ने 4 विकेट पर 207 रन बनाए थे जवाब में इटली की टीम 9 विकेट पर 134 रन तक ही पहुंच पाई. चोटिल होने की वजह से कप्तान वेन मैडसन बल्लेबाजी करने नहीं उतरे. दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर ओमान के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.

इटली की प्लेइंग XI: एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जे जे स्मट्स, वेन मैडसन (कप्तान), हैरी मानेन्टी, बेन मानेन्टी, ग्रांट स्टुअर्ट, जियान-पिएरो मीड (विकेटकीपर), मार्कस कैंपोपीआनो, क्रिशन कालुगामगे, अली हसन

स्कॉटलैंड की प्लेइंग XI: जॉर्ज मंसी, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी

February 9, 202614:35 IST

T20 World cup Live score: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज दिन के दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे का मुकाबला ओमान के साथ होने वाला है. जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. पहले मैच में स्कॉटलैंड ने इटली को हराया.

February 9, 202614:12 IST

T20 World cup Live score: लीस्क का कहर, इटली की करारी हार

स्कॉटलैंड की टीम ने क्वालीफायर में इटली से मिली हार का बदला चुकता कर लिया है. टीम इस हार की वजह से ही टी20 वर्ल्ड कप में जगह नहीं बना पाई थी. बांग्लादेश के बाहर होने के बाद उनको आईसीसी ने टूर्नामेंट में शामिल किया.  माइकल लीस्क ने 4 विकेट लेकर इटली की बल्लेबाजी को तार-तार कर दिया. 208 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 9 विकेट पर 134 रन ही बना पाई. चोटिल होने की वजह से कप्तान वेन मैडसन बल्लेबाजी करने नहीं उतरे.

February 9, 202613:57 IST

T20 World cup Live score: माइकल लीस्क ने झटका चौथा विकेट

इटली की टीम को मानेन्टी ब्रदर्स ने संभालकर रखा था लेकिन दोनों के आउट होते ही बल्लेबाजी बिखर गई. माइकल लीस्क ने चार विकेट लेकर इस मैच का पूरा नक्शा ही बदल दिया है. 208 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम 14.4 ओवर में 130 रन पर 7 विकेट गंवा चुकी है.

February 9, 202613:50 IST

T20 World cup Live score: मानेन्टी ब्रदर्स आउट, बेन ने ठोकी फिफ्टी

स्कॉटलैंड के खिलाफ इटली के मानेन्टी ब्रदर्स की जोड़ी आखिरकार टूट गई. पहले हैरी मानेन्टी ने 37 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवाया और इसके बाद बेन मानेन्टी अपना अर्धशतक जमाकर आउट हुए. 31 बॉल पर 52 रन बनाने के बाद ओलिवर डेविडसन की बॉल पर जोन्स को अपना कैच दे बैठे.

February 9, 202613:41 IST

T20 World cup Live score: मानेन्टी ब्रदर्स ने स्कॉटलैंड को कूटा, 100 रन पूरे

इटली की टीम ने शुरुआती झटकों से ऊबरते हुए गजब की वापसी की है. हैरी मानेन्टी और बेन मानेन्टी के भाईयों की जोड़ी ने स्कॉटलैंड के खिलाफ तेजी से रन बनाते हुए स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया है. हैरी मानेन्टी 37 जबकि बेन मानेन्टी 38 रन बनाकर खेल रहे हैं.

February 9, 202613:20 IST

T20 World Cup Live Score: इटली ने तीसरा विकेट खोया

इटली ने पावरप्ले के अंदर तीसरा विकेट गंवा दिया है. मार्क वाट ने एंथनी मोस्का को चलता कर इटली को बड़ा झटका दिया. मोस्का 12 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में एक चौका और एक छक्का शामिल रहा. पावरप्ले के बाद इटली का स्कोर 54/3 है.

February 9, 202613:13 IST

T20 World Cup Live Score: इटली के लिए बुरी खबर, कप्तान हुए चोटिल

बीच मैच में इटली के लिए बुरी खबर सामने आई है. टीम के कप्तान वेन मैडसन चोटिल हो गए हैं. ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले के दौरान उनका कंधा डिस्लोकेट हो गया. चोट के कारण मैडसन मैच से बाहर हो गए हैं, जो टीम के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है. पहली पारी के चौथे ओवर में फील्डिंग के दौरान मैडसेन को यह चोट लगी. 42 साल के मैडसन टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं. टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में मैडसन के चोटिल होने टीम के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं.

February 9, 202613:08 IST

T20 World Cup Live Score: इटली को लगा दूसरा झटका

इटली ने पावरप्ले में अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है. जेजे स्मट्स को ब्रैड करी ने चौथे ओवर में अपना शिकार बनाया. स्मट्स 11 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में दो चौके और इतने ही छक्के शामिल रहे. इटली ने 32 रन के टीम स्कोर पर यह विकेट खोया.

February 9, 202612:52 IST

T20 World Cup Live Score: पहली ही गेंद पर विकेट

208 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली की खराब शुरुआत हुई है. टीम ने पहली ही गेंद पर विकेट खो दिया. माइकल लिसक ने जस्टिन मोस्का को चलता किया, जो बिना खाता खोले आउट हो गए.

February 9, 202612:37 IST

T20 World cup Live score: स्कॉटलैंड ने इटली को दिया 208 रन का लक्ष्य

स्कॉटलैंड की टीम ने टॉस हारने के बाद इटली के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन का स्कोर खड़ा किया है. टीम के लिए ओपनर जॉर्ज मंसी ने 84 रन की पारी खेली जबकि ब्रैंडन मैकमुलन ने 18 बॉल पर 41 रन की तेज पारी खेल डाली.

February 9, 202612:27 IST

T20 World cup Live score: ब्रैंडन मैकमुलन का धमाका, 200 रन के करीब स्कॉटलैंड

स्कॉटलैंड की टीम के लिए पहले मंसी और अब ब्रैंडन मैकमुलन आकर गजब की बल्लेबाजी करते हुए इटली के गेंदबाजों का दम निकाल दिया है. महज 18 बॉल पर इस बैटर ने 41 रन बना दिए हैं और टीम 200 रन के स्कोर की तरफ बढ़ती नजर आ रही है. इटली को तीन विकेट मिले हैं लेकिन रन गति नहीं रुकी.

February 9, 202612:04 IST

T20 World cup Live score: शतक से चूके जॉर्ज

स्कॉटलैंड के ओपनर जॉर्ज मंसी एक बेहद धमाकेदार पारी खेलने के बाद शतक के करीब पहुंचकर अपना विकेट गंवा बैठे. 13 चौके और 2 छक्के की मदद से 54 बॉल पर 84 रन की पारी खलेकर उनको वापस लौटना पड़ा. बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में ग्रांट स्टुअर्ट की बॉल पर हैरी मानेन्टी को अपना कैच दे बैठे.

February 9, 202611:55 IST

T20 World cup Live score: स्कॉटलैंड के 100 रन पूरे

इटली के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे स्कॉटलैंड के 100 रन पूरे हो चुके हैं. इसमें जॉर्ज मंसी की तूफानी पारी की अहम भूमिका रही है. 47 बॉल खेलकर अब तक इस ओपनर ने 11 चौके लगाते हुए 75 रन बना लिए हैं.

February 9, 202611:49 IST

T20 World cup Live score: 10 ओवर के बाद स्कॉटलैंड का स्कोर 91/0

बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप के आखिरी वक्त पर बाहर होने के बाद एंट्री लेने वाली स्कॉटलैंड की टीम ने अब तक इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की है. ओपनर जॉर्ज मंसी ने इटली के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की है. 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 91 रन हो चुका है जिसमें 63 रन इस ओपनर के बल्ले से आए हैं. उनका साथ देने उतरे दूसरे ओपनर माइकल जोन्स 24 रन बनाकर खेल रहे हैं.

February 9, 202611:39 IST

T20 World cup Live score: जॉर्ज मंसी ने ठोकी फिफ्टी

स्कॉटलैंड के ओपनर जॉर्ज मंसी ने टीम के लिए गजब की पारी खेली है. एक छोर पर दनादन शॉट्स जमाते हुए 30 बॉल पर 9 चौके और 1 छक्का लगाते हुए फिफ्टी ठोक डाली. टीम ने 8 ओवर में 74 रन बनाए हैं जिसमें से 57 रन उनके बल्ले से आए हैं. दूसरी छोर पर खेल रहे माइकल जोन्स ने सिर्फ 14 रन बनाए हैं.

February 9, 202611:29 IST

T20 World cup Live score: पावरप्ले में स्कॉटलैंड का स्कोर 49/0

स्कॉटलैंड की ओपनिंग जोड़ी जॉर्ज मंसी और माइकल जोन्स ने इटली के खिलाफ टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है. पावरप्ले के 6 ओवर को खेलने के बाद टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए स्कोर बोर्ड पर 49 रन लगा दिए हैं. कमाल की बात यह है कि इसमें से मंसी ने अकेले ही 41 रन बनाए हैं. 7 रन बनाकर जोन्स खेल रहे हैं.

February 9, 202610:40 IST

T20 World cup Live score: स्कॉटलैंड की प्लेइंग XI

जॉर्ज मंसी, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी

February 9, 202610:39 IST

T20 World cup Live score: इटली की प्लेइंग XI

एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जे जे स्मट्स, वेन मैडसन (कप्तान), हैरी मानेन्टी, बेन मानेन्टी, ग्रांट स्टुअर्ट, जियान-पिएरो मीड (विकेटकीपर), मार्कस कैंपोपीआनो, क्रिशन कालुगामगे, अली हसन

 

February 9, 202610:36 IST

ICC T20 World cup 2026 Live score: इटली ने लिया गेंदबाजी का फैसला

स्कॉटलैंड के खिलाफ इटली के कप्तान वेन मैडसेन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ हार झेल चुकी स्कॉटलैंड का इरादा बड़ा स्कोर खड़ा कर अपने गेंदबाजों को लिए मौका बनाना होगा. आज अगर इस टीम को हार मिली तो अगले दौर में जाने की उसकी उम्मीदों को झटका लगेगा.

February 9, 202610:27 IST

ICC T20 World cup 2026 Live score: स्कॉटलैंड का मुकाबला इटली से

नमस्कार, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के तीसरे दिन के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है. दिन के पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड की टीम का सामना इटली के खिलाफ होना है. इटली अपने पहले मुकाबले में खेलने उतरेगी जबकि स्कॉटलैंड को वेस्टइंडीज के खिलाफ 35 रन से हार का सामना करना पड़ा था.



Source link