ZIM vs SL: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने सालों टीम इंडिया में सालों सेवा दी और कई बड़े रिकॉर्ड बनाए. आज भी सचिन के नाम कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स हैं जिन्हें कोई छू भी नहीं पाया है. सचिन के वनडे करियर के एक अटूट रिकॉर्ड पर एक दिग्गज ने ग्रहण लगा दिया है. साढ़े तीन साल बाद इस खिलाड़ी ने वनडे में वापसी की और करियर को लंबा खींच दिया है. ये कोई और नहीं बल्कि जिम्बाब्वे के दिग्गज ब्रेंडन टेलर हैं जो श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में टीम के साथ खेलने उतरे.
21वीं सदी में डेब्यू
ब्रेंडन टेलर अपने कमबैक के साथ एक और उपलब्धि जोड़ ली है. उन्होंने 21वीं सदी में डेब्यू किया था और ऐसे सभी बल्लेबाज़ों में सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी बन गए हैं. 39 साल के टेलर ने अपना पहला वनडे मैच 20 अप्रैल, 2004 को बुलावायो में श्रीलंका के खिलाफ ही खेला था. अब टेलर का वनडे करियर अब 21 साल और 132 दिन से ज्यादा लंबा हो गया है.
टेलर ने इन्हें पछाड़ा
टेलर ने 1 जनवरी, 2001 के बाद डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में कई दिग्गजों को पछाड़ दिया है. इस लिस्ट में सीन विलियम्स (19 साल, 300 दिन), पाकिस्तान के जावेद मियांदाद (20 साल, 272 दिन) शामिल हैं. अब केवल सचिन तेंदुलकर (22 वर्ष, 91 दिन) और सनथ जयसूर्या (21 वर्ष, 184 दिन) टेलर से आगे हैं. हालांकि यह देखना होगा कि कितने दिन और टेलर टीम में समय बिता पाते हैं.
ये भी पढे़ं.. Asia Cup 2025 से हुए बाहर, उन्हीं 2 ने बचाई टीम की लाज, जिम्बाब्वे के उलटफेर से बाल-बाल बची श्रीलंका
टेलर पर लगा था बैन
भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते आईसीसी ने टेलर पर साढ़े तीन साल का बैन लगाया था. उन्होंने हाल ही में के निलंबन की सजा काटने के बाद कमबैक किया था. हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ पहले मुकाबले में टेलर फ्लॉप नजर आए. उनका खाता भी नहीं खुला. जिम्बाब्वे की टीम को 7 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा है. श्रीलंका ने 1-0 से वनडे सीरीज में बढ़त बनाई.