नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव तय! इस खिलाड़ी की होगी एंट्री तो इनका कटेगा पत्ता

नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव तय! इस खिलाड़ी की होगी एंट्री तो इनका कटेगा पत्ता


T20 World Cup 2026: भारत और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला गुरुवार यानी 12 फरवरी को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार 9 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. उन्होंने 2024 के टाइटल जीतने वाले कैंपेन में 8 मैच जीते, और फिर USA के खिलाफ जीत के साथ यह आंकड़ा 9 हो गया. गुरुवार का मैच जीतकर वे लगातार 10 जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे. हालांकि, वे अपने बल्लेबाजों से बेहतर बैटिंग परफॉर्मेंस की भी उम्मीद करेंगे. आइए एक नजर डालते हैं कि नामीबिया के खिलाफ मैच में भारत किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकता है.

ओपनिंग जोड़ी

नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के मैच में अभिषेक शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की जोड़ी ही ओपनिंग करने के लिए उतर सकती है. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जब सेट हो जाएं तो किसी भी टीम के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ाकर रख देते हैं. ये दोनों ही बल्लेबाज पहली ही गेंद से अटैक करने के लिए जाने जाते हैं. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन दोनों ही तूफानी बैटिंग में माहिर हैं और कुछ ही गेंदों में मैच का रुख बदल देते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


नंबर 3 का बल्लेबाज

नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के मैच में बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज तिलक वर्मा टीम इंडिया के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे, जो अपनी विस्फोटक बैटिंग से तेजी से रन बटोरते हैं.

नंबर 4 की जिम्मेदारी

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर-4 पर बैटिंग के लिए उतरेंगे. सूर्यकुमार यादव के सामने किसी भी गेंदबाज का बॉलिंग करना बहुत मुश्किल है, क्योंकि वह मैदान के चारों तरफ 360 डिग्री एंगल में चौके और छक्कों की बौछार करते हैं. सूर्यकुमार यादव ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के मैच में महज 49 गेंद पर 84 रनों की पारी खेली थी. सूर्यकुमार यादव ने 171.43 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 10 चौके और 4 छक्के लगाए. सूर्यकुमार यादव की इस पारी ने मैच पलट दिया.

नंबर 5 बल्लेबाज और ऑलराउंडर

फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर शिवम दुबे नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. शिवम दुबे एक गेम चेंजर खिलाड़ी हैं. बल्लेबाजी के दौरान वह क्रीज पर उतरते ही बड़े-बड़े छक्के लगाते हैं. साथ ही वह कई अहम मौकों पर भारत को विकेट निकालकर भी देते हैं.

नंबर 6 पर कौन?

हार्दिक पांड्या नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. हार्दिक पांड्या अपनी तूफानी बैटिंग और धारदार तेज गेंदबाजी से किसी भी हालात में मैच का पासा पलटने का दम रखते हैं. हार्दिक पांड्या एक विस्फोटक बल्लेबाज, खतरनाक गेंदबाज और फुर्तीले फील्डर हैं.

नंबर 7 पर उतरेगा ये खतरनाक खिलाड़ी

स्पिन ऑलराउंडर और उपकप्तान अक्षर पटेल टीम इंडिया के लिए नंबर 7 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. अक्षर पटेल अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी की वजह से टीम इंडिया के लिए उपयोगी साबित होंगे. साथ ही वह अपनी कातिलाना लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी से किसी भी बैटिंग लाइनअप की धज्जियां उड़ाकर रख सकते हैं.

स्पिन गेंदबाज

बल्लेबाज रिंकू सिंह को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है. चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव और लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भारत के स्पिन डिपार्टमेंट का जिम्मा संभालेंगे.

ये होंगे तेज गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज के तौर पर खेलेंगे. अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है. वहीं, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे तीसरे और चौथे तेज गेंदबाज का रोल निभाएंगे.

नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल (उपकप्तान), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.



Source link