Last Updated:
JJ Smuts Play for Italy in T20 WC 2026: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में जेजे स्मट्स ने इटली के लिए खेल रहे हैं. इटली से पहले वह साउथ अफ्रीका के लिए वनडे और टी20 में डेब्यू किया था. हैरानी की बात ये है कि जेजे स्मट्स इटली की नेशनल की टीम के लिए खेल तो रहे हैं, लेकिन वह इटली की धरती पर कदम नहीं रखा है.
साउथ अफ्रीका के बाद अब इटली के लिए खेल रहे हैं जेजे स्मट्स
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में इटली की हार के साथ शुरुआत हुई है. यूरोपियन रीजन के क्वालीफाई करने वाली इटली की पहली टक्कर स्कॉटलैंड के साथ हुआ, जिसमें उसे 73 रनों से हार मिली. इटली की इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो किसी दूसरी टीम के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का अनुभव रखते हैं. उन्हीं में से एक हैं जेजे स्मट्स. जेजे स्मट्स इससे पहले साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं, लेकिन अब वह इटली का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.
जेजे स्मट्स को लेकर एक खास बात ये है कि वह इटली के लिए टी20 विश्व कप में तो खेल रहे हैं, लेकिन खुद कभी इटली नहीं गए. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर बिना इटली गए जेजे स्मट्स को नेशनल टीम में कैसे जगह मिली. क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी को तब नेशनल टीम में जगह मिलती है, जब अपने दमदार प्रदर्शन से खुद को साबित करते हैं, लेकिन जेजे स्मट्स को लेकर मामला यहां पूरी तरह अलग है.
कैसे इटली की टीम में शामिल हुए जेजे स्मट्स
जेजे स्मट्स का इटली की टीम में शामिल किए जाने की कहानी ये है कि उनकी शादी इटली के जूडी स्मट्स से हुई. जूडी से शादी के बाद जेजे स्मट्स को भी इटलियन पासपोर्ट हो मिल गया. इसके बाद उन्हें इटली के लिए खेलने का मौका. जेजे स्मट्स की पैदाइस भी साउथ अफ्रीका की है. जेजे स्मट्स ने साल 2017 में साउथ अफ्रीका के लिए अपना इटंरनेशनल डेब्यू किया था, लेकिन यहां उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, जिसके कारण संन्यास के बाद इटली से खेलने का फैसला किया.
बता दें कि जेजे स्मट्स को इटली के लिए तीन इंटरनेशनल मैचों में खेलने का मौका मिला है, लेकिन संयोग की बात ये है कि जेजे स्मट्स ने इटली के लिए ये तीनों ही मैच देश से बाहर खेले. यही वजह है कि जेजे स्मट्स कभी इटली नहीं जा पाए. वहीं साउथ अफ्रीका के लिए उनके करियर की बात करें तो वह 6 वनडे और 16 टी20 इंटरनेशनल में खेलने का अनुभव है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें