आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।
.
| सुविधा जो सीधे आपसे जुड़ी हैं |
|
इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रचना नगर, गौतम नगर, बैंक कॉलोनी एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक भानपुर, रीगल स्टेट, रॉयल होम्स, इरानी बस्ती, नेहरू नगर, गीता नगर, लीलाधर कॉलोनी, समता नगर, कुटीर नगर, मालीखेड़ी, शबरी नगर, पिपलिया बाज खां, विजय नगर, पटेल नगर, सुख सागर फार्म, विजय मार्केट, बिहारी मार्केट एवं आसपास।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक एमपी एमएलए क्वार्टर, जवाहर चौक, टीटी नगर, गंगौत्री भवन, प्रियदर्शनी एवं आसपास।
- सुबह 11.30 से दोपहर 12 बजे तक ट्रांसपोर्ट नगर, राधापुरम, कृष्णापुरम, शिवालय परिसर, अनुजा विलेज, ओप्टल कुंज एवं आसपास के क्षेत्र।
निशातपुरा-सुखी सेवनिया रेलवे फाटक
- निशातपुरा-सुखी सेवनिया रेलखंड पर स्थित समपार फाटक क्रमांक 255 (चोपरा फाटक) को 15 फरवरी से बंद हो जाएगा।
- इसके नीचे से किसी भी प्रकार की गाड़ियां या पैदल नहीं गुजरा जा सकेगा।
बैरागढ़ रेलवे स्टेशन: पुराना एफओबी बंद, नया फुट ओवर ब्रिज शुरू
- संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित पुराना 3 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) 30 जनवरी से बंद हो गया है।
- पुराने एफओबी के स्थान पर भोपाल सिरे की ओर नया 3 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज तैयार कर लिया गया है, जिसे यात्रियों के आवागमन के लिए खोल दिया गया।
- वर्तमान में यात्री इसी नए एफओबी का उपयोग कर सुरक्षित और सुगम रूप से प्लेटफॉर्म बदल सकते हैं।
|
| आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा |
|
आदि महोत्सव
- भोपाल में 15 फरवरी तक आदि महोत्सव चलेगा।
- इसमें देशभर के कारीगरों के 60 स्टॉल, लोक नृत्य-संगीत, बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस और पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी होंगी।
- भोपाल हाट में 9 दिन तक जनजातीय शिल्प, संस्कृति, नृत्य, संगीत और मनोरंजन का बड़ा आयोजन होगा।
शलाका चित्र प्रदर्शनी
- मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय जनजातीय चित्र प्रदर्शनी 28 फरवरी तक चलेगी।
- 3 फरवरी से शुरू इस प्रदर्शनी में गोण्ड चित्रकार कुम्हार सिंह धुर्वे के चित्र प्रदर्शित और बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
- डिंडौरी के पाटनगढ़ निवासी धुर्वे के चित्रों में पशु-पक्षी, जंगल और पहाड़ी जीवन की झलक मिलती है।
- खेती-किसानी से जुड़े धुर्वे ने चित्रकला अपने बच्चों के साथ सीखते हुए पहचान बनाई।
|
| कैंपस/जॉब |
|
बी. फार्मेसी का शैक्षणिक शेड्यूल तय
- भोपाल राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) ने डी. फार्मेसी के बाद अब बी. फार्मेसी डिग्री कार्यक्रम के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है।
- प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की अवधि अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।
|
काम की जरूरी लिंक्स
आधार अपडेशन- नया/ नि:शुल्क/ बायो मैट्रिक अपडेट- 100 रुपए, डेमोग्राफिक अपडेट- 50 रुपए, इन सेंटरों में आधार अपडेशन/ जेनरेशन की सुविधा। सेंटर्स की पूरी लिस्ट के लिए क्लिक करें।
हेल्थ सर्विसेज : एम्स/जेपी, खुशीलाल
ऑटो गैस/ इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सीएनजी स्टेशन
थाने
इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर
सीएनजी पंप स्टेशन
Source link