राजगढ़ में करंट से बंदर की मौत: ग्रामीणों ने अर्थी बनाकर विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया – rajgarh (MP) News

राजगढ़ में करंट से बंदर की मौत:  ग्रामीणों ने अर्थी बनाकर विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया – rajgarh (MP) News




राजगढ़ जिले के खिलचीपुर तहसील के ग्राम भादाहेड़ी में एक बंदर की मौत के बाद ग्रामीणों ने उसे इंसानों की तरह अंतिम विदाई दी। यह घटना सोमवार को सामने आई, जब गांव के हनुमान मंदिर के पीछे मृत बंदर पाया गया। गांव के सरपंच गिरिराज दांगी ने बताया कि रविवार को यह बंदर करंट की चपेट में आ गया था। ग्रामीणों ने घायल अवस्था में उसकी मालिश की, जिसके बाद वह कुछ देर के लिए ठीक होकर चला गया था। हालांकि, सोमवार सुबह वही बंदर मंदिर के पीछे मृत मिला। बंदर की मौत से ग्रामीण दुखी हुए और उन्होंने उसे सम्मानजनक विदाई देने का फैसला किया। ग्रामीणों ने मिलकर बंदर के लिए एक विशेष अर्थी तैयार की। अर्थी को पूरे गांव से होते हुए शांति धाम तक ले जाया गया। इस अंतिम यात्रा में लोग शामिल हुए। ग्रामीणों ने फूल चढ़ाकर बंदर को विदा किया। उसका अंतिम संस्कार इंसानों की तरह ही विधि-विधान से किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह बंदर गांव का एक परिचित हिस्सा था और उसकी यादें गांव वालों के साथ जुड़ी रहेंगी।



Source link