T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न सिर्फ फुल मेंबर्स वाली बड़ी टीमों के मुकाबले रोमांच देखने को मिल रहा है बल्कि छोटी टीमें भी जोर-शोर से धुआंधार खेलती दिख रही हैं. स्कॉटलैंड और इटली के बीच मुकाबला भी शानदार रहा. स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ 73 रन से शानदार जीत दर्ज की. स्कॉटलैंड के दिए 208 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी इटली 16.4 ओवर में 134 पर आउट हो गई. इटली ने अपने आखिरी 5 विकेट 17 गेंदों पर गंवाए.
17 गेंद में गिरे 5 विकेट
208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और पहली ही गेंद पर जस्टिन मोस्का का विकेट गिर गया. इसके बाद विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे. इटली ने अपने आखिरी 5 विकेट 17 गेंद के अंदर गंवाए। कप्तान वेन मैडसेन इंजरी की वजह से बल्लेबाजी के लिए नहीं आए. इटली के लिए हैरी मैनेंटी और बेन मैनेंटी ने क्रीज पर पैर जमाकर टीम को पटरी पर लौटाया.
हैरी मैनेंटी की शानदार पारी
हैरी मैनेंटी की पारी शानदार रही क्योंकि उन्होंने 25 गेंद पर 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 37 रन बनाए, जबकि बेन ने 31 गेंद पर 1 छक्का और 5 चौकों की मदद से 52 रन की पारी खेली. इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी हुई थी. स्कॉटलैंड के लिए माइकल लिस्क सफलतम गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिए. मार्क वाट ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए. ब्रैड करी, ब्रैड व्हील, और ओलिवर डेविडसन को 1-1 हासिल हुआ.
ये भी पढे़ं.. T20 World Cup 2026: Harshit Rana ने दी ऐसी खुशखबरी…फैंस ने ली राहत की सांस
जॉर्ज मुन्से की फिफ्टी
स्कॉटलैंड के लिए जॉर्ज मुन्से ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया. वह 54 गेंद पर 13 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 84 रन की पारी खेलकर आउट हुए. माइकल जोंस 30 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा मैकमुलेन ने 18 गेंद पर 4 छक्कों की मदद से नाबाद 41 और लिस्क ने 5 गेंद पर 2 छक्कों और 2 चौकों की मदद से नाबाद 22 रन बनाए थे.
माइकल लिस्क प्लेयर ऑफ द मैच रहे. इन पारियों की बदौलत टीम बोर्ड पर 207 रन टांगने में कामयाब हुई.