Last Updated:
KL Rahul Century Ranji Trophy: 33 वर्षीय केएल राहुल ने अपनी बैटिंग क्षमता का परिचय देते हुए कर्नाटक के लिए मुंबई के खिलाफ दमदार सेंचुरी जमा दी. राहुल के 24वें शतक के बूते ही कर्नाटक रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब पहुंच चुका है. आउट होने से पहले राहुल ने 182 गेंद में 130 रन का योगदान दिया.
केएल राहुल का रणजी ट्रॉफी में शतक
नई दिल्ली: भले ही केएल राहुल को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में एंट्री न मिली हो, लेकिन इसके बावजूद उनका हौसला पस्त होने का नाम नहीं ले रहा. अपनी घरेलू टीम कर्नाटक के लिए इस अनुभवी बैटर ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सोमवार को दमदार शतक जड़ दिया. मुंबई के एमसीए-बीकेसी ग्राउंड में मुंबई के ही खिलाफ राहुल ने 147 गेंद में शतक जड़ा. आउट होने से पहले राहुल ने 182 गेंद में 130 रन बनाए.
राहुल ने लगाया 24वां प्रथम श्रेणी शतक
मुंबई के खिलाफ 325 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कर्नाटक की पारी में राहुल ने 13 चौके लगाए. यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में राहुल का 24वां शतक है. 33 वर्षीय राहुल ने तनुष कोटियन की गेंद पर चौका लगाकर शतक पूरा किया. हालांकि, उन्होंने इस उपलब्धि पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया. सिर्फ एक पल के लिए ड्रेसिंग रूम की ओर बल्ला उठाया और फिर अपनी पारी जारी रखी.
4⃣,4⃣,4⃣
Glorious shots 👌
KL Rahul (85*) & R Smaran (27*) bring up an aggressive 5⃣0⃣-run stand off just 51 balls 🤝