वैभव सूर्यवंशी चाहे कितना भी भौकाल मचा लें, अभी टीम इंडिया में एंट्री नहीं दे सकती BCCI, ये नियम बना दुश्मन!

वैभव सूर्यवंशी चाहे कितना भी भौकाल मचा लें, अभी टीम इंडिया में एंट्री नहीं दे सकती BCCI, ये नियम बना दुश्मन!


Vaibhav Suryavanshi: अगर आप ये सोच रहे हैं कि क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जगह क्यों नहीं मिल रही है और बीसीसीआई उनके लिए दरवाजे क्यों नहीं खोल रहा है? तो इसका जवाब आपको यहां मिल जाएगा. दरअसल, ये बात आपको चुभ सकती है, लेकिन सच तो यही है कि BCCI चाहे भी तो फिलहाल वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जगह नहीं दे सकती है. आइए जानते हैं कि आखिर आईसीसी का वो कौन सा नियम है, जो 14 साल के युवा सनसनी का दुश्मन बना हुआ है.

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी काबिलियत का परिचय तो आईपीएल 2025 में ही दे दिया था. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 14 साल के खिलाड़ी ने 35 गेंद पर शतक जड़कर सनसनी मचा दी थी. हालांकि, तब फैंस इस इंतजार में थे कि वो आगे यूथ क्रिकेट और खासकर अंडर-19 वर्ल्ड कप में कैसा प्रदर्शन करेंगे और उसी के अनुसार उनका चयन टीम इंडिया में होगा.

वैभव सूर्यवंशी क्यों नहीं खेल सकते इंटरनेशनल क्रिकेट?

Add Zee News as a Preferred Source


हाल ही में खत्म हुए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 80 गेंदों पर 175 रनों की अद्भुत पारी खेलकर अंग्रेजी बॉलिंग लाइन अप के परखच्चे उड़ा दिए. वैभव ने इस पारी में 15 छक्के और 15 चौके जड़े थे. इसके बाद सोशल मीडिया पर ये मुहीम शुरू हुई कि जल्द से जल्द वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल किया जाए. हालांकि, फिलहाल इसके लिए बिहार के लाल को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियमों के अनुसार, किसी भी प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने के लिए खिलाड़ी की आयु कम से कम 15 वर्ष होनी चाहिए. नवंबर 2020 में लागू की गई यह न्यूनतम आयु नीति खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यह सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है कि वे मानसिक और शारीरिक रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की चुनौतियों के लिए तैयार हों.

15 साल के कब होंगे वैभव सूर्यवंशी?

ये नियम जानने के बाद फैंस ये जानने को बेताब होंगे कि आखिर वैभव सूर्यवंशी की उम्र 15 साल कब होगी. बेताबी को ध्यान में रखते हुए बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने के लिए वैभव को अभी डेढ़ महीने का इंतजार और करना होगा. जी हां, 27 मार्च, 2026 को वो 15 साल के हो जाएंगे.

पाकिस्तान के खिलाड़ी के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र की आयु में डेब्यू करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाड़ी के नाम है. 1996 में हसन रजा ने 44 वर्ष और 227 दिन की आयु में टेस्ट डेब्यू किया था. वहीं, भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 16 वर्ष और 205 दिन की आयु में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा और फिर करीब 20 सालों तक विश्व क्रिकेट पर राज किया.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी चाहे कितना भी मौकाल मचा लें, अभी टीम इंडिया में एंट्री नहीं दे सकती BCCI, ये नियम बना दुश्मन!



Source link