Last Updated:
T20 World Cup 2026: भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव की शांत लीडरशिप स्किल्स की जमकर तारीफ की. गंभीर ने कहा सूर्या ने इस फॉर्मेट में मेरा काम बहुत आसान कर दिया है. वह लोगों के लिए बेहतरीन कप्तान हैं, सिर्फ इसलिए नहीं कि वह मैदान पर क्या करते हैं या बल्लेबाज के तौर पर कैसे हैं बल्कि उनके शॉट्स भी इस फॉर्मेट में शानदार हैं.
सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर
नई दिल्ली: भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव की ‘संयमित नेतृत्व क्षमता’ की तारीफ करते हुए कहा कि टी-20 प्रारूप में कप्तान के तौर पर वह सभी कसौटी पर खरे उतरते हैं और इससे उनका दबाव भरा काम थोड़ा आसान हो जाता है. स्टार स्पोर्ट्स के शेयर किए एक छोटे वीडियो में गंभीर ने कहा कि मौजूदा टी-20 विश्व कप में सूर्यकुमार जैसे आक्रामक बल्लेबाज का कप्तान होना भारत के लिए सौभाग्य की बात है.
इस वीडियो में यह नहीं पता चल रहा है कि गंभीर ने यह बयान कब दिया है. गंभीर ने कहा:
सूर्यकुमार ने इस प्रारूप में मेरा काम बहुत आसान कर दिया है. वह लोगों के लिए एक बेहतरीन कप्तान हैं, यह सिर्फ इसलिए नहीं कि वह मैदान पर क्या करते हैं, या बल्लेबाज के रूप में कैसे हैं, या उनके शॉट्स इस प्रारूप में कैसे हैं. कोच के तौर पर कभी-कभी आपके दिमाग में कई बातें चल रही होती हैं, लेकिन जब आप जानते हैं कि सूर्यकुमार माहौल को शांत बनाए रखेंगे, जैसा किसी भी कोच का सपना होता है, तो बहुत कुछ आसान हो जाता है.
Clear communication. Calm leadership. 👌
Gautam Gambhir applauds SKY’s captaincy and how he connects with players to make a coach’s job easier.