स्कॉटलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में बना दिया महारिकॉर्ड, अमेरिका को छोड़ दिया पीछे, इतिहास में दर्ज हो गया नाम

स्कॉटलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में बना दिया महारिकॉर्ड, अमेरिका को छोड़ दिया पीछे, इतिहास में दर्ज हो गया नाम


टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में स्कॉटलैंड ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. एसोसिएट देश के रूप में स्कॉटलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने की उपलब्धि यूएसए को पीछे छोड़ते हुए अपने नाम कर ली है. कोलकाता के ईडन गार्डन में सोमवार को खेले जा रहे मुकाबले में स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 207 रन बनाए. टी20 वर्ल्ड कप में किसी भी एसोसिएट देश का एक पारी में बनाया गया यह सबसे बड़ा स्कोर है.

स्कॉटलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में बना दिया महारिकॉर्ड

इससे पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त राज्य अमेरिका के नाम था. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में यूएसए ने कनाडा के खिलाफ दूसरी पारी में 3 विकेट पर 197 रन बनाकर जीत हासिल की थी. इसी मैच में कनाडा ने पहली पारी में 194 रन बनाए थे.चौथे स्थान पर नीदरलैंड है. 2014 में सिल्हट में आयरलैंड के खिलाफ नीदरलैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 193 रन बनाए थे. इसी मैच में आयरलैंड ने पहली पारी में 4 विकेट पर 189 रन बनाए थे.

Add Zee News as a Preferred Source


स्कॉटलैंड को कैसे मिला टी20 वर्ल्ड कप में मौका

स्कॉटलैंड की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एंट्री नाटकीय तरीके से हुई है. स्कॉटलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई नहीं किया था. ग्रुप सी में स्कॉटलैंड की जगह बांग्लादेश थी. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी सरकार की सलाह पर भारत में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा पर खतरा बताते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार किया था. बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद आईसीसी ने स्कॉटलैंड को मौका दिया.

सातवीं बार टी20 वर्ल्ड कप में एंट्री

स्कॉटलैंड की टीम सातवीं बार टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही है. इससे पहले वह 2007, 2009, 2016, 2021, 2022 और 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में खेल चुकी है. स्कॉटलैंड टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज और बांग्लादेश जैसी अपेक्षाकृत मजबूत टीमों को हरा चुकी है.



Source link