11 गेंदों का सबसे लंबा ओवर….इन 6 गेंदबाजों को खूब पड़ी मार…नंबर एक वाले ने लुटाए थे 33 रन

11 गेंदों का सबसे लंबा ओवर….इन 6 गेंदबाजों को खूब पड़ी मार…नंबर एक वाले ने लुटाए थे 33 रन


longest over in the T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में 8 फरवरी को एक तेज गेंदबाज के साथ कुछ ऐसा हो गया, जिसने उस रिकॉर्ड की यादें ताजा कर दीं, जब गेंदबाजों को एक ओवर पूरा करने में काफी समय लग गया. श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेले गए छठे मुकाबले में आयरलैंड के तेज गेंदबाज बैरी मैकार्थी ने एक ओवर पूरा करने में 11 बॉल लीं. इस ओवर में उन्हें खूब मार भी पड़ी और वो उस शर्मनाक क्लब का हिस्सा बन गए, जिसमें पहले से 5 गेंदबाजों का नाम है, जो टी20 विश्व कप में सबसे लंबा ओवर डाल चुके हैं. इनमें एक बॉलर तो ऐसा भी है, जिसने सबसे ज्यादा 33 रन लुटाए थे.

दरअसल, टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप स्टेज का छठा मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आयरलैंड और श्रीलंका के बीच हुआ. आयरलैंड के लिए 19वां ओवर बेहद नुकसानदायक साबित हुआ. ये ओवर तेज गेंदबाज बैरी मैकार्थी लेकर आए थे, जिन्होंने कुल 11 बॉल फेंकी, जिसमें उन्हें 19 रन पड़े. इस ओवर से पहले श्रीलंका 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 135 रन ही बना सकी थी और अगले 2 ओवर में उसने 28 रन बटोरकर टारगेट को 163 तक पहुंचा दिया, जिसका पीछा करते हुए आयरलैंड 19.5 ओवर में 149 रन बना सकी और 20 रनों से मैच हार गई. बैरी मैकार्थी टी20 विश्व कप इतिहास के छठे ऐसे बॉलर बन चुके हैं, जिन्होंने 11 बॉल का सबसे लंबा ओवर फेंकने वाले क्लब में जगह बना ली.

19वें ओवर की 11 बॉल पर क्या-क्या हुआ?

बैरी मैकार्थी ने 19वें ओवर में 4 वाइड और एक नो बॉल सहित 11 गेंदें डालीं. ओवर की शुरुआत नो-बॉल से हुई थी, जिस पर कामिंदु मेंडिस ने चौका मार दिया. फिर लगातार 2 वाइड बॉल आईं. इसके बाद मेंडिस ने एक फ्री हिट बॉल पर सिक्स मारा, यह ओवर की पहली लीगल बॉल थी. दूसरी बॉल पर 2 रन बनाए. इसके बाद एक और वाइड बॉल आई. तीसरी लीगल बॉल पर 2 रन बने. इसके बाद बैरी मैकार्थी ने अगली 2 गेंदों पर 2 विकेट लिए, लेकिन फिर एक वाइड बॉल डाल दी. ओवर की छठी बॉल डॉट आई. इस तरह ओवर में कुल 19 रन बन गए. 2 विकेट भी आए. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे लंबा ओवर साबित हुआ. इससे पहले 5 बॉलर 11-11 बॉल का ओवर डाल चुके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


 

टी20 वर्ल्ड कप- एक ओवर में 11 बॉल फेंकने वाले गेंदबाज

1. जेरमी गॉर्डन (कनाडा)- बनाम USA, डैलस, 2024

2. मार्क अडायर (आयरलैंड)- बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिस्बेन, 2022

3. बैरी मैककार्थी (आयरलैंड)- बनाम श्रीलंका, टी20 वर्ल्ड कप, 2026

4. मुस्ताफिजुर रहमान (बांग्लादेश)- बनाम ओमान, टी20 वर्ल्ड कप, 2021

5. केमार रोच (वेस्टइंडीज)-  बनाम भारत, ब्रिजटाउन, 2010

6. सोहेल तनवीर (पाकिस्तान)- बनाम श्रीलंका, लॉर्ड्स, 2009

टी20 विश्व कप में सबसे लंबे और महंगे ओवर का शर्मनाक रिकॉर्ड

एक ओवर में सबसे ज्यादा गेंद फेंकने और उसमें सबसे ज्यादा रन खर्च करने का शर्मनाक रिकॉर्ड कनाडा के जेरमी गॉर्डन के नाम है, जिन्होंने 2024 में अमेरिका के खिलाफ 11 बॉल का ओवर किया था, जिसमें कुल 33 रन दिए थे.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup Record: अब नहीं बचेगा रोहित-विराट का ये प्रचंड रिकॉर्ड!….जोस बटलर करने जा रहे बड़ा कारनामा

 



Source link