414 का स्ट्राइक रेट, युवराज से भी खतरनाक बैटिंग, T20 वर्ल्ड कप का अटूट रिकॉर्ड!

414 का स्ट्राइक रेट, युवराज से भी खतरनाक बैटिंग, T20 वर्ल्ड कप का अटूट रिकॉर्ड!


Last Updated:

Dwayne Smith T20 World Cup Record: वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ के नाम टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने का रिकॉर्ड है. 2007 में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 414.28 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी. स्मिथ ने 7 गेंदों में 29 रन बनाए थे. टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाली लिस्ट में दूसरे नंबर पर युवराज सिंह हैं, जिन्होंने 2007 में ही 362.50 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 16 गेंदों में 58 रन बनाए थे.

Zoom

टी20 वर्ल्ड कप मैच की एक पारी में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने वाले बल्लेबाज हैं ड्वेन स्मिथ.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप का नौवां एडिशन भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जा रहा है. 2007 में इसका डेब्यू सीजन खेला गया, जिसमें बने कई रिकॉर्ड अब तक कायम हैं. युवराज सिंह ने इसी टूर्नामेंट में एक ओवर में छह छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था. हालांकि, एक ऐसा बल्लेबाज भी 2007 में खेला था, जिसने युवराज से भी खतरनाक बैटिंग दिखाते हुए बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. यह रिकॉर्ड अब तक कायम है. ये रिकॉर्ड है टी20 वर्ल्ड कप मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बैटिंग का. चलिए आपको बल्लेबाज का नाम बताते हैं.

युवराज से भी खतरनाक बैटिंग की
युवराज सिंह ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 16 गेंदों में 58 रन जड़ दिए थे. उन्होंने सात छक्के और तीन चौके वाली इस पारी में 362.50 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बैटिंग की थी. लेकिन एक मुकाबले में युवराज से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बैटिंग वेस्टइंडीज के पूर्व घातक बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ ने की थी. स्मिथ ने 414.28 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की, जिससे वह अभी तक इतिहास में टी20 वर्ल्ड कप मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं.

टी20 वर्ल्ड कप मैच की एक पारी में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने वाले बल्लेबाज हैं ड्वेन स्मिथ.

स्मिथ ने बांग्लादेश के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई थीं. स्मिथ ने 7 गेंदों में खड़े-खड़े 29 रन ठोके थे. उनकी इस पारी में 4 छक्के और एक चौका शामिल रहा. उनका यह रिकॉर्ड अब तक कोई तोड़ नहीं सका. दिलचस्प यह भी है कि वह 400 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले इतिहास के इकलौते बल्लेबाज बने हुए हैं. दूसरा सर्वाधिक स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम दर्ज है. हालांकि, स्मिथ की बैटिंग टीम की जीत के काम न आ सकी. बांग्लादेश ने मुकाबले में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से धूल चटा दी थी.

टी20 वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट
ड्वेन स्मिथ (वेस्टइंडीज) – 414.28 के स्ट्राइक रेट से 29 रन vs बांग्लादेश
युवराज सिंह (भारत) – 362.50 के स्ट्राइक रेट से 58 रन vs इंग्लैंड
आसिफ अली (पाकिस्तान) – 357.14 के स्ट्राइक रेट से 25 रन vs अफगानिस्तान
जेहान मुबारक (श्रीलंका) – 353.84 के स्ट्राइक रेट से 46 रन vs केन्या
कार्लोस ब्रेथवेट (वेस्टइंडीज) – 340 के स्ट्राइक रेट से 34 रन vs इंग्लैंड

विस्फोटक बैटिंग में माहिर थे स्मिथ
स्मिथ को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाना गया. वह नेशनल टीम के अलावा आईपीएल समेत कई टी20 लीग का भी हिस्सा रहे, जिसमें अपनी तूफानी बैटिंग से तहलका मचाया. स्मिथ का टी20 करियर 337 मैचों का रहा, जिसमें उन्होंने 7870 रन बनाए. इस फॉर्मेट में उनके नाम 5 शतक भी दर्ज हैं. नाबाद 110 रन उनका टी20 में बेस्ट स्कोर रहा. 2004 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले स्मिथ ने 2015 में अपना आखिरी मैच खेला. उन्होंने वेस्टइंडीज की जर्सी में अपना आखिरी मैच यूएई के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में खेला.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

414 का स्ट्राइक रेट, युवराज से भी खतरनाक बैटिंग, T20 वर्ल्ड कप का अटूट रिकॉर्ड



Source link