MP TOP NEWS: बालाघाट में स्‍कूली बच्‍चाें से संवाद करेंगे सीएम मोहन यादव, पढ़ें एमपी की टॉप खबरें

MP TOP NEWS: बालाघाट में स्‍कूली बच्‍चाें से संवाद करेंगे सीएम मोहन यादव, पढ़ें एमपी की टॉप खबरें


Last Updated:

MP Top News Today: मध्य प्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

Zoom

मध्‍य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ की टॉप न्‍यूज यहां पढ़ें.

MP Chhattisgarh Top News Live: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

सीएम मोहन यादव का बालाघाट दौरा, स्‍कूली बच्‍चों से करेंगे परीक्षा पर संवाद
भोपाल.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बालाघाट जिले के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री महाराष्ट्र के गोंदिया एयरपोर्ट के रास्ते बालाघाट पहुंचेंगे. दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बालाघाट पहुंचेंगे. यहां वे गृह विभाग के प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद जिले में तय अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे तक बालाघाट में विभिन्न कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे. प्रशासनिक और विभागीय गतिविधियों की समीक्षा भी प्रस्तावित है. इसके बाद शाम 5 बजे मुख्यमंत्री भोपाल पहुंचेंगे. वे भोपाल स्थित शासकीय सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर जाएंगे. सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री छात्रों से परीक्षा को लेकर संवाद करेंगे. परीक्षा की तैयारी और आत्मविश्वास बढ़ाने पर चर्चा करेंगे.

शाजापुर में बाइक्‍स भिड़ी, 2 घायल युवक अस्‍पताल में भर्ती
शाजापुर जिले के नेशनल हाईवे-52 पर बिजाना जोड़ के पास सोमवार को सड़क हादसा हो गया. दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई. हादसे में दो युवक घायल हो गए. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की. इसी दौरान मौके से गुजर रही महाराष्ट्र नंबर की एक एंबुलेंस रुक गई. एंबुलेंस चालक ने मानवीयता दिखाते हुए घायलों को तत्काल जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया. समय पर इलाज मिलने से स्थिति बिगड़ने से बच गई. अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है. उसके सिर में फ्रैक्चर भी पाया गया. सिटी स्कैन के बाद हालत गंभीर बताई गई. डॉक्टरों ने युवक को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया. दूसरे घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है.

About the Author

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

MP TOP NEWS: बालाघाट में स्‍कूली बच्‍चाें से संवाद करेंगे CM मोहन यादव, पढ़ें



Source link