T20 WC के दूसरे मैच में नामीबिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, किस दिन होगी टक्कर

T20 WC के दूसरे मैच में नामीबिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, किस दिन होगी टक्कर


Last Updated:

India vs Nambibia T20 World Cup: भारत और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबला 12 फरवरी को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में यूएसए को हराकर विश्व कप में जीत से आगाज किया है. टीम इंडिया का नामीबिया के खिलाफ पलड़ा भारी है. दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहले भिड़ चुकी हैं.

Zoom

भारत और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप में एक मैच खेला जा चुका है.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में भारत गुरुवार को नामीबिया से भिड़ेगा. भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में अमेरिका को हराकर विश्व कप में शानदार शुरुआत की है. भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाजों ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यूएसए जैसी नौसिखिए टीम के आगे घुटने टेक दिए थे. हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुश्किल समय में शानदार पारी खेलकर टीम की लाज बचाई थी.भारत के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज एक एक कर अपना विकेट गंवाते रहे.इस बीच सूर्यकुमार एक छोर पर डटे रहे. भारतीय टीम उस गलती से सबक लेकर नामीबिया के खिलाफ मैच में उतरेगी. दोनों टीमों के बीच मुकाबला 12 फरवरी को फिरोजशाह कोटला ग्राउंड पर शाम सात बजे से खेला जाएगा.

भारत और नामीबिया (India vs Nambia) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में एक बार भिड़ चुके हैं. दोनों टीमों का विश्व कप में आमना सामना 2021 में हुआ था. भारत ने इस मुकाबले में नामीबिया को नौ विकेट से हराया था. भारतीय टीम के जीत के हीरो केएल राहुल और रोहित शर्मा थे जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने ओवरऑल 4 टी20 इंटरेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया को दो में जीत मिली है जो दो मैचों में हार झेलनी पड़ी है.

भारत और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप में एक मैच खेला जा चुका है.

भारत पॉइंट टेबल में टॉप पर है
टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज कर दो अंकों के साथ ग्रुप ए में टॉप पर है. इस ग्रुप में पाकिस्तान के भी एक मैच से दो अंक हैं लेकिन भारत का नेटरनरेट से पाकिस्तान से बेहतर है इसलिए टीम इंडिया पॉइंट टेबल में पाकिस्तान से पहले नंबर पर है. भारतीय टीम का नेटरनरेट 1.450 है जबकि पाकिस्तान का नेटरनरेट 0.240 है. इस ग्रुप में नीदरलैंड और अमेरिका की टीमों ने भी एक एक मैच खेल लिया है लेकिन उनका अभी खाता नहीं खुला है. नीदरलैंड को पाकिस्तान ने हराया वहीं अमेरिका को भारत ने मात दी.

भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

T20 WC के दूसरे मैच में नामीबिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, किस दिन होगी टक्कर



Source link