T20 World Cup: महामुकाबला, विवाद और सस्पेंस… लाहौर में मीटिंग-मीटिंग का खेल, कब होगा आईसीसी-पीसीबी में मेल?

T20 World Cup: महामुकाबला, विवाद और सस्पेंस… लाहौर में मीटिंग-मीटिंग का खेल, कब होगा आईसीसी-पीसीबी में मेल?


India vs Pakistan Controversy: भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में होने वाले मैच को लेकर विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है. बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने पर नाराज हुआ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अब तक नहीं माना है. उसने कहा है कि वह टीम इंडिया के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करेगा. इस पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उसे मनाने का भरपूर प्रयास किया है. श्रीलंकाई बोर्ड ने तो यहां तक कह दिया कि उसने 2009 आतंकी हमले के बाद भी पाकिस्तान से संबंध नहीं तोड़े थे. ऐसे में कोलंबो में होने वाले भारत के खिलाफ उसे खेलना चाहिए. वहीं, आईसीसी ने पीसीबी को आर्थिक नुकसान की चेतवानी दी है.

पांच घंटे की बैठक में नतीजा नहीं

15 फरवरी को होने वाले इस मैच में खेलने के लिए पाकिस्तान की आनाकानी के बाद आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा लाहौर पहुंच गए. वहां आईसीसी-पीसीबी-बीसीबी (बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड) की एक उच्चस्तरीय बैठक लाहौर में हुई थी. यह बैठक लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुई, जो पांच घंटे से ज्यादा चली. बैठक में पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी, इमरान ख्वाजा और बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम मौजूद थे.

Add Zee News as a Preferred Source


आईसीसी समझौते पर बातचीत

इस बैठक में आईसीसी ने विवाद खत्म करने और भारत-पाकिस्तान मैच कराने को लेकर प्रयास किए. बैठक में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मौजूदगी ने इस मुद्दे को और अहम बना दिया. अमीनुल इस्लाम का लाहौर पहुंचना इस बात का संकेत माना गया कि आईसीसी समझौते की दिशा में सभी संबंधित बोर्ड्स को एक मंच पर लाना चाहता है. आईएएनएस ने अपने सूत्रों के अनुसार बताया कि, बातचीत के दौरान पाकिस्तान और बांग्लादेश बोर्डस की राय कई मुद्दों पर एक जैसी रही.

ये भी पढ़ें: ​T20 World Cup: आखिरकार खुल गई डोनाल्ड ट्रंप की नींद, भारत से हार के 24 घंटे बाद टीम की आई याद, किया ऐसा काम

आईसीसी क्यों परेशान?

आईसीसी का मुख्य फोकस इस संकट को बढ़ने से रोकना है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान मैच सिर्फ एक क्रिकेट मुकाबला नहीं है, बल्कि टूर्नामेंट का सबसे बड़ा रेवेन्यू इस मैच से आता है. ब्रॉडकास्ट राइट्स, स्पॉन्सरशिप, विज्ञापन और वैश्विक व्यूअरशिप- सब कुछ इस एक मैच के इर्द-गिर्द घूमता है. अगर पाकिस्तान इस मुकाबले से हटता है, तो आईसीसी के ब्रॉडकास्ट पैकेज की वैल्यू पर सीधा असर पड़ेगा. इसका नतीजा यह होगा कि कम रेवेन्यू के कारण पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश समेत सभी सदस्य बोर्ड्स को मिलने वाले सालाना भुगतान पर असर पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: Video: सूर्यकुमार से हार्दिक पांड्या तक… हेड कोच के घर अचानक पहुंची पूरी टीम इंडिया, गौतम गंभीर ने यूं किया वेलकम

24 घंटे में हो जाएगा फैसला

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने लाहौर में आईसीसी के सीनियर अधिकारियों के साथ लंबी और अहम बैठक के बाद अगले 24 घंटों में भारत के खिलाफ अपने ग्रुप-स्टेज मैच के बॉयकॉट पर अंतिम रुख साफ करने का फैसला किया है. पीसीबी अंतिम फैसला लेने से पहले पाकिस्तान की सरकार से सलाह ले सकता. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से सलाह के बाद 2 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच के बहिष्कार की घोषणा की थी.



Source link