ईशान किशन का क्या कसूर… BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से क्यों काटा पत्ता? ये है बड़ी वजह

ईशान किशन का क्या कसूर… BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से क्यों काटा पत्ता? ये है बड़ी वजह


Ishan Kishan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी कर दी है. बड़ा बदलाव ये है कि ग्रेड-ए+ को हटा दिया गया है और अब 30 खिलाड़ियों को तीन ग्रेड में बांटा गया है. टेस्ट और T20I से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा और विराट कोहली को अब Grade-B में धकेल दिया गया है. वहीं, शानदार फॉर्म में चल रहे विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन को तो सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह ही नहीं मिली है.

BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ईशान किशन का नाम नहीं होने से फैंस हैरान है. इसके पीछे की बड़ी वजह ये है कि ईशान टीम इंडिया का हिस्सा हैं और फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप भी खेल रहे हैं. हाल ही में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए सीरीज में शानदार शतक भी जड़ा था. इसके बावजूद उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रखा गया है. आइए इसके पीछे की बड़ी वजह जानते हैं.

शानदार फॉर्म में हैं ईशान किशन

Add Zee News as a Preferred Source


ईशान किशन ने दो साल के अंतराल के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में वापसी की, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 मैचों में 53.75 के औसत और 231.18 के स्ट्राइक रेट से 215 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था. उनका चयन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रदर्शन के आधार पर हुआ, जहां उन्होंने 10 मैचों में 57.44 के औसत और 197.32 के स्ट्राइक रेट से 517 रन बनाए. 2024 में, ईशान किशन को खिलाड़ियों की केंद्रीय अनुबंध सूची से हटा दिया गया था क्योंकि उन्होंने घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए बीसीसीआई के निर्देश का पालन नहीं किया था.

ईशान किशन सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से क्यों बाहर?

बता दें कि BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने की वजह ईशान किशन का हालिया फॉर्म नहीं है. बल्कि बोर्ड द्वारा घरेलू क्रिकेट में भागीदारी और मूल्यांकन अवधि के दौरान लगातार उपलब्धता पर जोर देना था. केंद्रीय अनुबंधों में जिन खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है, वे खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थेऔर 2024 और 2025 की शुरुआत में सभी प्रारूपों में राष्ट्रीय चयन के लिए उपलब्ध रहे थे, साथ ही निर्धारित संख्या में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने जैसे मानदंडों को पूरा करते थे, जिनमें 3 टेस्ट मैच, 10 टी20 और 8 वनडे शामिल हैं और प्रतिधारण सूची में शामिल होने को उचित ठहराने के लिए लगातार भागीदारी और फॉर्म बनाए रखना शामिल था.

ईशान किशन ने 2024 और 2025 की शुरुआत में टीम इंडिया के लिए नहीं खेला, इसलिए स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय मैचों में अनिवार्य भागीदारी मानदंडों को पूरा करने में विफल रहा, जिसके परिणामस्वरूप मजबूत वापसी और आईपीएल प्रदर्शन के बावजूद उन्हें 2025-26 चक्र के लिए बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंधों से बाहर कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: ये नहीं सुधरेंगे… ICC ने ठुकराई मांग फिर क्यों खुश है पाकिस्तान? नकवी की हंसी नहीं रुकने की ये है बड़ी वजह

 



Source link