कैबिन में बैठकर शहर के ट्रैफिक को सुधारने के बजाय सड़कों पर उतरकर अफसरों ने जब बाजार को बेहाल देखा तो दंग रह गए। ट्रैफिक डीसीपी का प्रभार संभाल रहे राजेश त्रिपाठी व्यापारियों के साथ दो दिन पहले हुई बैठक के बाद सोमवार को बाजारों का हाल जानने के लिए प्रमुख सड़कों पर उतरे। शाम 7 बजे त्रिपाठी ट्रैफिक अधिकारियों के साथ जैसे ही जेल रोड पहुंचे तो उनकी कार अंदर घुस ही नहीं पाई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी हुई थीं, इसके चलते कार चलाना तक कठिन हो रहा था। वे गाड़ी से उतरे और जेल रोड की सड़क पर पैदल भ्रमण किया। पाया कि पार्किंग के लिए बनी रेखा के बाहर तक दो लेन में गाड़ियां पार्क की गई हैं। उन्होंने तत्काल एसीपी हिंदू सिंह मुवैल की टीम को निर्देश दिए कि जो भी वाहन गलत तरीके से पार्क किए गए हैं, उन्हें तत्काल क्रेन से उठाकर चालानी कार्रवाई करें।
बाजार में हड़कंप, लोग गाड़ियां लेकर भागे डीसीपी त्रिपाठी के साथ करीब आधा दर्जन ट्रैफिक जवानों का अमला जेल रोड पहुंचा। करीब 250 से ज्यादा वाहनों को एक साथ क्रेन से उठवाया गया। यह देख बाजार में हड़कंप मच गया। जेल रोड पर सफेद पट्टी के बाहर वाहन खड़े करने वाले अपने-अपने वाहन लेकर भागते नजर आए। चारों जोन के बाजारों में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान डीसीपी त्रिपाठी ने बताया, ट्रैफिक विभाग के पूरे स्टाफ के अधिकारियों को सोमवार को शहर के चारों जोन के प्रमुख बाजारों पर उतारा गया। अतिक्रमण व ट्रैफिक अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। इनमें जोन-1 में बड़ा गणपति क्षेत्र , जोन-2 में रसोमा चौराहा व आसपास का क्षेत्र जोन-3 में जेल रोड और जोन-4 में सुभाष चौक पानी की टंकी के संकरे बाजार वाले प्रमुख मार्गों पर कार्रवाई की गई।
Source link