टोस्ट लेने गईं थीं दो बच्चियां, लौटकर घर नहीं आईं, सतना हादसे ने सबको झकझोर दिया

टोस्ट लेने गईं थीं दो बच्चियां, लौटकर घर नहीं आईं, सतना हादसे ने सबको झकझोर दिया


Last Updated:

Satna Accident News: घर से स्कूल के लिए निकली दो छात्राएं सड़क हादसे का शिकार हो गई और दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, दरअसल, दोनों छात्राएं घर से निकली और घर के सामने किराने की दुकान से टोस्ट लेकर सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया और वाहन लेकर फरार हो गया.

Zoom

परिवार का रो-रो कर बुरा हाल.

Satna News: सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ीखेरा-कालिंजर स्टेट हाईवे पर स्थित दसमा मील के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इसमें दो मासूम बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है. पूरा गांव में मातम पसरा है. सड़क किनारे लोग जमा हो गए हैं.

जानकारी के अनुसार, पहाड़ीखेरा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार नंबर एमपी 19 सीबी 6289 ने सड़क किनारे पैदल जा रही दो बच्चियों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन सहित नागौद की ओर फरार हो गया.

एक 12 और दूसरी की उम्र 9 साल 
मृत बच्चियों की पहचान सोनम दहायत (12 वर्ष) पिता रमेश दहायत निवासी सिंहपुर दसमा मील और मोनवी दहायत (9 वर्ष) पिता महेश दहायत के रूप में हुई है. मोनवी डंडियां प्राथमिक विद्यालय में तीसरी कक्षा की छात्रा थीं, जबकि सोनम पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी. बताया गया कि दोनों बच्चियां घर से स्कूल के लिए निकली और साहू किराना दुकान टोस्ट खरीदने गई थीं और वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गईं.

कार की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही सिंहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से कार की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है.

सतना पशु तस्कर वाहन सड़क हादसे का शिकार
सतना जिले के रामवन पथ गमन हाइवे में लोहरौरा रेलवे ब्रिज के तिघरा मोड के पास एक कंटेनर की भिड़ंत ट्रक से हो गई, जिससे दोनों वाहन हाइवे से नीचे उतारकर पलट गए. कंटेनर में 41 नग भैंसे थी जो बुरी तरह से दबकर घायल हो गई है, और 28 नग भैंसों कि मौत भी हो गई है जबकि 12 गंभीर रूप से घायल है. कंटेनर से जानवरों की तस्करी की जा रही,जानकारी के मुताबिक भैंसों को कटनी से कानपुर ले जाया जा रहा था, नगर निगम का अमला मृत भैंसों को सड़क से हटाकर दफन कर रहा.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

homemadhya-pradesh

टोस्ट लेने गईं थीं दो बच्चियां, लौटकर घर नहीं आईं, इस हादसे ने सबको झकझोर दिया



Source link