भारत में फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खुमार छाया हुआ है, मेगा इवेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा. इसके बाद आईपीएल 2026 का फीवर देखने को मिलेगा जिसकी शुरुआत 26 मार्च से होगी. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा दांव खेला है. टीम में अचानक 97 शतक लगाने वाले दिग्गज की एंट्री हो गई है. इस दिग्गज को असिस्टेंट कोच के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. फ्रेंचाइजी ने ऑफीशियल अकाउंट से इस खबर का ऐलान किया है.
कौन है ये खिलाड़ी?
हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के पूर्व बैट्समैन इयान बेल को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) का असिस्टेंट कोच बनाया गया है. फ्रैंचाइजी के ऑफिशियल हैंडल ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर बेल के अपॉइंटमेंट की घोषणा की. DC ने अपने X पर पोस्ट किया, ‘इंग्लैंड का यह महान खिलाड़ी अब दिल्लीवाला बन गया है. इयान बेल, घर में आपका स्वागत है.’
11 साल चला करियर
बेल का इंटरनेशनल करियर 11 साल का रहा. उन्होंने 2004-15 तक इंग्लैंड के लिए खेला, 118 टेस्ट मैचों में 42.69 के औसत से 7,727 रन बनाए, जिसमें 22 शतक और 46 अर्द्धशतक शामिल हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 235 रहा. 161 ODI मैचों और 157 पारियों में 37.87 के औसत से 5416 रन बनाए. उन्होंने चार शतक और 35 अर्द्धशतक के साथ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 141 रहा. आठ T20I मैचों में, उन्होंने 26.85 के औसत से 188 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्द्धशतक शामिल है. 107 T20 मैचों और 103 पारियों में 30.65 के औसत से, उन्होंने एक शतक और 18 अर्द्धशतक के साथ 2,790 रन बनाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 131 रहा.
ये भी पढे़ं.. पाकिस्तान ने दूसरी बार नहीं लगने दिया कलंग, यूएसए को शिकस्त देकर बुझाई बदले की आग
करियर में 97 शतक
इयान बेल के ओवरऑल क्रिकेट करियर की बात करें तो उनके नाम 101 शतक दर्ज हैं. उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 312 मैच की 524 पारियों में 57 शतक ठोके. वहीं, लिस्ट ए में 318 मैच में 11 हजार से ज्यादा रन और 13 शतक दर्ज हैं. 2020 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद से उनके पास कोचिंग का बहुत अनुभव है, उन्होंने इंग्लैंड लायंस और अंडर-19 सेटअप के साथ काम किया है. उन्होंने 2024 में इंग्लैंड दौरे के दौरान श्रीलंकाई टेस्ट टीम के साथ बैटिंग कोच के तौर पर भी काम किया था.