Last Updated:
Ind vs Pak Boycott Row Live Update: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के साथ हुई सोमवार की बैठक के बाद यह पक्का किया कि भारत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में मैच खेलने को लेकर चल रहे साले विवाद सुलझ गए हैं. पाकिस्तान …और पढ़ें
Ind vs Pak Boycott Row Live Update: पाकिस्तान सरकार अपनी बात से कैसे मुकरी, 9 दिन में बदला बयान, जानिए भारत के साथ मैच पर क्या कहा
India vs Pakistan T20 World Cup Boycott Row Live Update: भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को सारे विवाद सुलझ गए हैं. सोमवार को लाहौर में आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा और पाकिस्तान के मोहसिन नकवी से मुलाकात की. इस मीटिंग में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमिनुल लाहौर भी मौजूद थे. मीडिया से बात करते हुए पीसीबी चीफ ने बताया कि जल्दी अच्छी खबर आएगी. पाकिस्तान सरकार से मिलकर नकवी ने आईसीसी के साथ हुई बैठक की जानकारी दी. इसके बाद सरकार की तरफ से आधिकारिक तौर पर मैच को खेलने की घोषणा की गई.
February 10, 202611:44 IST
Ind vs Pak T20 World Cup Boycott Row Live Update: पीसीबी चीफ ने क्या कहा
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने ICC से मीटिंग के बाद कहा, हमने अपने लिए कुछ नहीं किया, समस्या हमारी नहीं बल्कि बांग्लादेश की थी. हम बांग्लादेश की बात सामने रखना चाहते थे. आपने बांग्लादेश की स्टेटमेंट देखी होगी. बांग्लादेश ने रिक्वेस्ट की है पाकिस्तान से कि हम मैच खेलें. जाहिर है, उनका सारा मामला तय हुआ है, तभी उन्होंने ये रिक्वेस्ट की है.”
February 10, 202611:38 IST
Ind vs Pak T20 World Cup Boycott Row Live Update: पाकिस्तान सरकार ने क्या कहा
एक आधिकारिक बयान में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा, “बहुपक्षीय चर्चाओं में हासिल हुए नतीजों और मित्र देशों के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए, पाकिस्तान सरकार पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को निर्देश देती है कि वह 15 फरवरी 2026 को आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में अपने निर्धारित मैच के लिए मैदान में उतरे.”
February 10, 202611:32 IST
Ind vs Pak T20 World Cup Boycott Row Live Update: भारत- पाक वर्ल्ड कप मैच विवाद सुलझा
भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले को लेकर अब सारे संकट के बादल छट गए हैं. आईसीसी के साथ हुई पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मीटिंग में मामला सुलझा लिया गया. पाकिस्तान सरकार की तरफ से भी मैच खेले जाने की आधिकारिक घोषणा की जा चुकी है. ये लाजमी है कि आज भी दिनभर इसको लेकर हलचल तेज रहेगी. इससे जुड़ी हर एक खबर हम आप तक पहुंचाएंगे.