बैडलक! टेस्ट में 299 रन पर आउट होने वाला इकलौता बल्लेबाज, क्रिकेट का सबसे ‘दुखद’ रिकॉर्ड

बैडलक! टेस्ट में 299 रन पर आउट होने वाला इकलौता बल्लेबाज, क्रिकेट का सबसे ‘दुखद’ रिकॉर्ड


Most Unbelievable World Records: बंबंगाल टीम ने आंध्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर-फाइनल मैच में जबरदस्त बैटिंग से मुकाबले को इतिहास में दर्ज करा दिया. उसके लिए सुदीप कुमार घरामी ने 299 रन की शानदार पारी खेली. 26 साल के इस खिलाड़ी ने तीन दिन में 930 मिनट की पारी में 596 गेंदों का सामना किया. वह तिहरे शतक से एक रन पहले एक नीची गेंद पर बोल्ड हो गए. वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में 299 रन पर आउट होने वाले पहले भारतीय और दुनिया के तीसरे बैटर बन गए.

घरामी ने की मैराथन बैटिंग

बंगाल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया और आंध्र को 295 रन पर ऑल आउट कर दिया. आंध्र के कप्तान रिकी भुई ने सबसे ज्यादा 83 रन बनाए, लेकिन बंगाल के पेस बॉलर्स ने मैच में दबदबा बनाए रखा. मुकेश कुमार ने 66 रन देकर पांच विकेट लिए, जबकि आकाश दीप ने 79 रन देकर चार विकेट लेकर अच्छी मदद की. बंगाल के पहला विकेट गिरने के बाद घरामी दूसरे दिन दोपहर में बैटिंग करने आए. इस मैच में हाल के दिनों में सबसे लंबे और सब्र वाले बैटिंग प्रदर्शनों में से एक देखने को मिला. वह पूरे दो दिन क्रीज पर रहे, इस दौरान उन्होंने 100 ओवर में 596 गेंदों का सामना किया.

Add Zee News as a Preferred Source


299 रन पर आउट हुआ था ये दिग्गज

घरामी की बैटिंग ने 1991 में मार्टिन क्रो द्वारा खेली गई ऐतिहासिक पारी की याद दिला दी. साल 1991 में वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए टेस्ट मैच में एक ऐसा वाकया देखने को मिला, जो आज भी क्रिकेट इतिहास में अलग पहचान रखता है. न्यूजीलैंड के महान बल्लेबाज मार्टिन क्रो इस मुकाबले में 299 रन बनाकर आउट हो गए थे. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 610 मिनट तक क्रीज पर समय बिताया और 523 गेंदों का सामना कियाय. इस ऐतिहासिक पारी में क्रो के बल्ले से 29 चौके और 3 छक्के निकले. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहला और अब तक का इकलौता मौका रहा, जब कोई बल्लेबाज 299 रन पर पवेलियन लौटा हो.

ये भी पढ़ें: BCCI के फैसले से मचा बवाल! स्टार ऑलराउंडर का ग्रेड C में डिमोशन, सपोर्ट में उतरा पूर्व क्रिकेटर

अरविंद डी सिल्वा का यादगार दोहरा शतक

इस टेस्ट मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी और पहली पारी में पूरी टीम 174 रन पर सिमट गई. इस पारी में कप्तान मार्टिन क्रो ने 30 रन बनाए. कम स्कोर के कारण न्यूजीलैंड पर शुरुआती दबाव साफ नजर आने लगा था. इसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने बल्लेबाजी में जबरदस्त प्रदर्शन किया. टीम ने पहली पारी में कुल 497 रन बनाए. श्रीलंका की ओर से अरविंद डी सिल्वा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 267 रन की विशाल पारी खेली. उनकी इस दोहरी शतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका को न्यूजीलैंड पर 323 रन की मजबूत बढ़त हासिल हुई.

ये भी पढ़ें: Explained: पाकिस्तान की नौटंकी, बांग्लादेश से ‘धोखा’ और ICC का डैमेज कंट्रोल, कैसे हुआ IND vs PAK मैच का रास्ता साफ?

न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक वापसी और ड्रॉ

पहली पारी में पिछड़ने के बावजूद न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में असाधारण संघर्ष दिखाया. टीम ने 4 विकेट पर 671 रन बनाकर मैच को ड्रॉ कराने में सफलता हासिल की. इस पारी के दौरान मार्टिन क्रो ने वह ऐतिहासिक 299 रन की पारी खेली. क्रो ने अपने करियर में बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और उन्हें न्यूजीलैंड के क्रिकेट का सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में एक माना जाता है. उन्होंने 77 टेस्ट मैचों में 5444 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 45.36 का रहा. क्रो ने 17 शतक और 18 अर्धशतक लगाए. उन्होंने 143 वनडे में 38.55 की औसत से 4704 रन बनाए. वनडे में क्रो के नाम 4 शतक और 34 अर्धशतक हैं.



Source link