Last Updated:
IND vs NAM T20 World Cup 2026: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 12 फरवरी को भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला होना है. ये मैच दोनों ही टीम का दूसरा मुकाबला होगा. भारत ने जहां अपने ओपनिंग मैच में यूएसए को हराया तो नामीबिया, नीदरलैंड्स से हारकर आ रहा है.
भारत vs नामीबिया
नई दिल्ली: नीदरलैंड ने नामीबिया को टी-20 विश्व कप ग्रुप ए के मुकाबले में मंगलवार को सात विकेट से हराया. अब नामीबिया को 12 फरवरी को अरूण जेटली स्टेडियम पर डिफेंडिंग चैंपियन और खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम से खेलना है. नामीबिया के कोच क्रेग विलियम्स को पता है कि मेजबान भारत के खिलाफ ये मुकाबला बिलकुल भी आसान नहीं होने वाला है.
नामीबिया के कोच विलियम्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत के खिलाफ मैच आसान नहीं होगा, लेकिन अगर वह अपनी रणनीति पर अडिग रहे और एक समय पर एक गेंद पर फोकस करके खेले तो अच्छे नतीजे की उम्मीद कर सकते हैं. हम पेशेवर टीम हैं और विरोधी टीम कोई भी हो, हमे अपने खेल पर फोकस करना है.’ उन्होंने कहा:
हर कोई भारत के खिलाफ मैच की बात कर रहा है. हमारे लिए यह यादगार मैच होगा और घर पर भी सभी इसकी बात कर रहे हैं. हम भारत के खिलाफ पहले खेल चुके हैं और वह मैच भी हमारे लिए काफी कठिन था. दूधिया रोशनी में चुनौती और भी कठिन होगी. सामने चाहे कोई भी टीम हो, हमें एक बल्लेबाजी ईकाई और एक टीम के रूप में बेसिक्स पर अमल करना जरूरी है. शीर्ष चार बल्लेबाजों में से एक को बड़ी पारी खेलनी होगी और हमें अच्छी साझेदारियां बनानी होगी जो आज नहीं कर सके.’
नामीबिया पहला मैच हार चुकी
नीदरलैंड के खिलाफ मिली हार के बारे में उन्होंने कहा कि उनकी टीम 20 रन पीछे रह गई. इस पर नामीबिया के कोच ने कहा, ‘हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रयास किया, लेकिन हमें कम से कम बीस रन और बनाने चाहिए थे. डच टीम हमेशा हमसे 10 रन आगे थी और हम अच्छी साझेदारियां भी नहीं बना सके.’