हमसे उन्होंने कहा, प्लीज भारत के साथ मैच खेल लीजिए, PCB का बड़ा दावा

हमसे उन्होंने कहा, प्लीज भारत के साथ मैच खेल लीजिए, PCB का बड़ा दावा


Last Updated:

भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में मैच ना खेलने के फैसले पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यू टर्न ले लिया है. आईसीसी के साथ हुई बैठक में सारे मसले सुलझा लिए गए. बैठक के बाद पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने कहा कि बांग्लादेश ने उनसे भारत के साथ मैच खेलने का अनुरोध किया था.

Zoom

पीसीबी ने कहा बांग्लादेश के अनुरोध पर भारत से खेलने के लिए राजी हुआ

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ ना खेलने के फैसले पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यू टर्न ले लिया है. 1 फरवरी को पाक सरकार ने कहा था कि टीम टूर्नामेंट में तो खेलेगी लेकिन भारतीय टीम के साथ होने वाले मैच में नहीं उतरेगी. पीसीबी का कहना है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उनसे अनुरोध किया था कि वह भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में हिस्सा ले. रविवार, 15 फरवरी को आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में यह मुकाबला होना है.

बीसीबी अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम बुलबुल ने पाकिस्तान का धन्यवाद किया है कि उसने बांग्लादेश का साथ दिया. जब आईसीसी ने उनके मैच भारत से बाहर कराने से इनकार कर दिया और बांग्लादेश ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया. इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने घोषणा की थी कि वह भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगी और मैदान पर नहीं उतरेगी, ताकि बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाई जा सके.



Source link