India vs Pakistan T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में पाकिस्तान का ड्रामा खत्म हो चुका है. 9 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान सरकार ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए ‘हां’ कर दी. एक ‘हां’ से अरबों रुपये का नुकसान होने से बच गया. पाकिस्तान की रजामंदी से किसकी तिजोरी गर्म हुई है हम आपको बताते हैं.
भारत-पाक मैच से अरबों की कमाई
भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबले में फैंस पैसा खर्च करने को राजी रहते हैं. महंगी-मंहगी टिकटें लेकर फैंस पहुंचते हैं और मैदान खचाखच भरा नजर आता है. इस बार भी फैंस आखिरी फैसले के इंतजार में थे. इस मुकाबले से आईसीसी को मोटा फायदा होता है. ऐसे में पाकिस्तान की एक ‘हां’ ने आईसीसी के अरबों रुपये बचा लिए हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी के 174 मिलियन डॉलर बच गए हैं.
रिपोर्ट में खुला राज
इंडियन एक्स्प्रेस को एक सूत्र ने कहा, ‘कुल नुकसान लगभग $174 मिलियन डॉलर (1576 करोड़ रुपये) होता, जिसमें ब्रॉडकास्टर, गेट मनी और दूसरी स्पॉन्सरशिप से जुड़ी रकम शामिल है.’ रविवार को भारत के पाकिस्तान के साथ खेलने की पुष्टि होने के कुछ ही मिनट बाद, मुंबई-कोलंबो-मुंबई राउंड ट्रिप की कीमतें 10,000 रुपये बढ़कर 60,000 रुपये हो गईं. मंगलवार को, पाकिस्तान सरकार ‘दोस्ताना देशों’ के अनुरोध के बाद, कोलंबो में खेले जाने वाले आने वाले T20 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को हिस्सा लेने की इजाजत देने पर राजी हो गई.
ये भी पढे़ं.. डी कॉक ने की धोनी के प्रचंड रिकॉर्ड की बराबरी, टी20 विश्व कप में ऐसा करने वाले इकलौत
बीसीबी के साथ भाईचारा बरकरार
बॉयकॉट से बचने का बीच का रास्ता निकालने के लिए श्रीलंका क्रिकेट, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और ICC के रिप्रेजेंटेटिव मौजूद थे जिसमें कई बैक चैनल बातचीत हुई. पाकिस्तान इस बात पर अड़ा रहा कि वे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ खड़े रहेंगे. बांग्लादेश ने वेन्यू कोलंबो में करने की मांग की थी और आईसीसी ने इसे नहीं माना. इसके चलते ICC मेंबर्स ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को रखने का फैसला किया.
बीसीबी ने जारी की प्रेस रिलीज
सोमवार देर रात BCB ने एक प्रेस रिलीज़ जारी की, जिसमें PCB से 15 फरवरी को भारत के खिलाफ अपने तय वर्ल्ड कप मैच को आगे बढ़ाने की रिक्वेस्ट की गई. BCB के बयान में लिखा था ‘बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB), इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC), और हाल की चुनौतियों से निपटने में उनकी पॉजिटिव भूमिका के लिए सभी शामिल लोगों की दिल से तारीफ करता है. खास तौर पर, BCB, PCB चेयरमैन मोहसिन रजा नकवी, उनके बोर्ड और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता है. इस पूरे समय में, PCB ने बहुत अच्छी स्पोर्ट्समैनशिप और एकजुटता दिखाई है.’