भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले के लिए मंच सज चुका है. पाकिस्तान सरकार ने 9 फरवरी को मुकाबले के लिए पाकिस्तान टीम को इजाजत दे दी. जिसके बाद BCCI के पूर्व प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने भी अपने विचार इस मुद्दे पर रख दिए हैं. पाकिस्तान सरकार भारत के खिलाफ मुकाबले का बॉयकॉट का ऐलान किया था, लेकिन फिर आईसीसी से जब मीटिंग हुई तो पाकिस्तान ने यू टर्न मार लिया.
क्या बोले सौरव गांगुली?
सौरव गांगुली ने इस मुद्दे पर कहा, ‘मुझे गवर्नमेंट लेवल पर बातचीत के बारे में पता नहीं है, लेकिन यह अच्छा है कि वे खेल रहे हैं. स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स अलग-अलग हैं. यह एक अच्छा मैच होगा. इंडिया और पाकिस्तान के मैच हमेशा अच्छे रहे हैं, पिछले कुछ सालों में ज्यादा कॉम्पिटिशन नहीं हुआ है. मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान अच्छा खेलेगा क्योंकि इंडिया एक शानदार टीम है और उनके लिए इंडिया को हराना आसान नहीं होगा.’
बांग्लादेश से भाईचारा दिखा रहा था पाकिस्तान
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के सपोर्ट में पहले अपने भारत के खिलाफ अपने ग्रुप-स्टेज वर्ल्ड कप मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया था. बांग्लादेश ने “सिक्योरिटी चिंताओं” के कारण अपने मैच इंडिया के बाहर शिफ्ट करने की मांग की थी. आईसीसी ने इसे रिजेक्ट किया तो बांग्लादेश ने टूर्नामेंट से बॉयकॉट कर दिया. हालांकि, पाकिस्तान सरकार की रजामंदी से पहले बीसीबी का एक बयान भी देखने को मिला था.
ये भी पढे़ं.. ICC ने ठुकराई मांग फिर क्यों खुश है पाकिस्तान? नकवी की हंसी नहीं रुकने की ये है वजह
श्रीलंका के प्रेसिडेंट से बातचीत
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने “मुश्किल समय” में देश के सपोर्ट पर चर्चा करने के लिए श्रीलंका के प्रेसिडेंट अनुरा कुमारा दिसानायके से भी बात की. ICC ने रविवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में PCB और BCB के साथ मीटिंग की, जिसमें कोलंबो में भारत के साथ T20 वर्ल्ड कप 2026 मैच का बॉयकॉट करने के पाकिस्तान के फैसले पर बातचीत हुई. BCB प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम ने भी पाकिस्तान से 15 फरवरी को ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप का मैच भारत के खिलाफ खेलने की अपील की थी.