T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, पहले मैच में नहीं खेलेगा टीम का सबसे घातक बल्लेबाज

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, पहले मैच में नहीं खेलेगा टीम का सबसे घातक बल्लेबाज


Australia T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अभियान की शुरुआत करने से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है. पहले से चोट के चंगुल में फंसी कंगारू टीम बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ मैच में बिना टिम डेविड के उतरेगी. कोलंबो में होने वाले मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने इस बात की पुष्टि की है.

आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से पहले कप्तान मिशेल मार्श ने पुष्टि की कि डेविड ओपनिंग मैच में नहीं खेलेंगे क्योंकि उन्हें अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने में थोड़ा और समय लगेगा. राहत की बात ये है कि तेज गेंदबाज नाथन एलिस अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के बाद आयरलैंड के खिलाफ खेलने के लिए फिट घोषित कर दिए गए हैं.

टिम डेविड पहले मैच से बाहर

Add Zee News as a Preferred Source


टिम डेविड 26 दिसंबर को बिग बैश लीग के मुकाबले के बाद से मैदान पर नहीं उतरे हैं. हालांकि, आज के वैकल्पिक ट्रेनिंग सत्र को छोड़कर, वह नियमित रूप से ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया को अगले तीन दिनों में दो मैच खेलने हैं, जिनमें जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला शुक्रवार को होना है. मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मार्श ने कहा, “हम निश्चित रूप से उन्हें अगले कुछ मैचों में वापसी करते हुए देखेंगे.” हालांकि मार्श ने आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की पुष्टि नहीं की, लेकिन डेविड की अनुपस्थिति ने मैथ्यू रेनशॉ को विश्व कप में पदार्पण करने का मौका दिया है.

गेंदबाजी में अनुभव की कमी

ऑस्ट्रेलिया पहले से ही चोटों के कारण प्रमुख तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेज़लवुड के बिना खेल रही है, वहीं मिशेल स्टार्क टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। अब नाथन एलिस तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे, जिसमें जेवियर बार्टलेट और बेन ड्वार्शियस भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: 8 ओवर 8 विकेट… बल्लेबाजों के लिए काल बना 37 साल ये अनजान गेंदबाज, पाकिस्तान को दिया 440 वोल्ट का झटका

 



Source link