पाकिस्तान के ‘चीटर’ गेंदबाज के समर्थन में उतरे अश्विन, भारतीय खिलाड़ी से भिड़े

पाकिस्तान के ‘चीटर’ गेंदबाज के समर्थन में उतरे अश्विन, भारतीय खिलाड़ी से भिड़े


Last Updated:

पाकिस्तान के उस्मान तारिक की गेंदबाजी एक्शन को लेकर लगातार सवाल किए जा रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन ने पिछली टी20 सीरीज में उनकी गेंदबाजी पर सवाल उठाए थे. उनको लेकर टी20 वर्ल्ड कप में भी सवाल उठाए गए जिसका जवाब पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने दिया है.

Zoom

पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे आर अश्विन

नई दिल्ली. पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठ रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन ने पाकिस्तान के इस गेंदबाज के एक्शन पर नाराजगी जताई थी. 10 फरवरी को तारिक ने अमेरिका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू किया और तीन अहम विकेट झटके. उनका एक्शन अमेरिकी बल्लेबाजों के लिए समझना मुश्किल था. भारत के अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता ओपनर श्रीवत्स गोस्वामी ने गेंद फेंकने से पहले उनकी लंबी रुकावट पर सवाल उठाए. पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गोस्वामी को जवाब देते हुए तारिक के लंबे पॉज को सही ठहराया.

अश्विन ने कहा, “जब बल्लेबाज बिना अंपायर या गेंदबाज को बताए स्विच हिट या रिवर्स शॉट खेल सकता है, तो गेंदबाज पर ही इतनी पाबंदियां क्यों हैं? दरअसल, गेंदबाज को बिना अंपायर को बताए अपना हाथ भी बदलने की इजाजत नहीं है. पहले इस नियम को बदलना चाहिए.”



Source link