Vijaya Ekadashi 2026: विजय एकादशी का अपना खास महत्व है. इस साल यह 12 फरवरी दोपहर 12:22 बजे से शुरू होकर 13 फरवरी दोपहर 2:25 बजे तक रहेगी. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, 13 फरवरी को व्रत रखा जाएगा. सुबह 6:48 से 8:15 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है. वहीं तुलसी मिश्रित कच्चे दूध से अभिषेक करने जैसे उपाय विशेष फलदायी माने जाते हैं. वीडियो में आप सही व्रत तिथि और धन-सफलता के लिए किए जाने वाले खास उपाय जान सकते हैं.